Ekadashi Kab Hai: 12 या 13 मई, कब है अपरा एकादशी? जानिए सटीक तारीख और व्रत का महत्व

Apara Ekadashi Kab Hai 2026: अपरा एकादशी का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. अपरा एकादशी ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है. इस बार अपरा एकादशी की तारीख को लेकर भ्रम की स्थित बनी हुई है. चलिए यहां सटीक तारीख और महत्व के बारे में जानते हैं.

Apara Ekadashi 2026

Photo Credit- News24GFX

Apara Ekadashi 2026: हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को विष्णु भगवान को समर्पित एकादशी का व्रत रखा जाता है. हर महीने की एकादशी का अपना अलग महत्व होता है. अब ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी आ रही है इसे अपरा एकादशी के नाम से जानते हैं. ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तिथि पर अपरा एकादशी की तिथि को लेकर भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में इसकी सटीक तारीख और अपरा एकादशी व्रत के महत्व के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है अपरा एकादशी? (Ekadashi Kab Ki Hai)

अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष एकादशी को रखा जाता है. इस तिथि का आरंभ 12 मई 2026 दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है. एकादशी तिथि का समापन अगले दिन यानी 13 मई 2026 दिन बुधवार को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए और द्रिक पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026 दिन बुधवार को है. एकादशी का व्रत 13 मई को रखा जाएगा. अगले दिन 14 मई को व्रत का पारण किया जाएगा.

विज्ञापन

अपरा एकादशी का महत्व (Apara Ekadashi Significance)

पापों से मुक्ति और अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए अपरा एकादशी का दिन बेहद खास माना जाता है. अपरा एकादशी व्रत करने और विष्णु भगवान की पूजा करने से बीमारियों और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है. एकादशी तिथि पर विष्णु भगवान की पूजा करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है.

विज्ञापन

अपरा एकादशी विष्णु भगवान पूजा (Apara Ekadashi Puja Vidhi)

अपरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर और पूजा स्थान की सफाई करें. स्नान कर पीले कपड़ें पहनें और व्रत का संकल्प लें. घर के मंदिर में चौकी स्थापित कर विष्णु भगवान की प्रतिमा लगाएं. विधि विधान से पूजा करें और विष्णु भगवान की आरती कर उन्हें फल और मिठाई का भोग लगाएं. विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से उनके आशीर्वाद से आपकी हर इच्छा पूरी होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ