Ekadant Sankashti 2026: आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर करें ऋणमुक्ति स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी होगी दूर

Ekadant Sankashti Chaturthi 2026 Today: आज 5 मई 2026 मंगलवार को एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत है. हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत होता है. आज ज्येष्ठ माह की एकदंत संकष्टी चतुर्थी है. आप आर्थिक लाभ के लिए ऋणमुक्ति स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं.

Ekadant Sankashti 2026

Photo Credit- News24GFX

Ekadant Sankashti Chaturthi 2026 Today: आज 5 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है. यह दिन गणेश जी की पूजा के लिए खास होता है. गणेश जी की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं. एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए आप गणेश जी की पूजा अर्चना करने के साथ ही ऋणमुक्ति स्तोत्र का पाठ करें. इसका पाठ करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और धनलाभ होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋणमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ (Rin Mukti Ganesh Stotra)

ॐ स्मरामि देवदेवेशंवक्रतुण्डं महाबलम्।
षडक्षरं कृपासिन्धुंनमामि ऋणमुक्तये॥

महागणपतिं वन्देमहासेतुं महाबलम्।
एकमेवद्वितीयं तुनमामि ऋणमुक्तये॥

विज्ञापन

एकाक्षरं त्वेकदन्तमेकंब्रह्म सनातनम्।
महाविघ्नहरं देवंनमामि ऋणमुक्तये॥

शुक्लाम्बरं शुक्लवर्णंशुक्लगन्धानुलेपनम्।
सर्वशुक्लमयं देवंनमामि ऋणमुक्तये॥

विज्ञापन

रक्ताम्बरं रक्तवर्णंरक्तगन्धानुलेपनम्।
रक्तपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥

कृष्णाम्बरं कृष्णवर्णंकृष्णगन्धानुलेपनम्।
कृष्णयज्ञोपवीतं चनमामि ऋणमुक्तये॥

विज्ञापन

पीताम्बरं पीतवर्णपीतगन्धानुलेपनम्।
पीतपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥

सर्वात्मकं सर्ववर्णंसर्वगन्धानुलेपनम्।
सर्वपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥

विज्ञापन

एतद् ऋणहरं स्तोत्रंत्रिसन्ध्यं यः पठेन्नरः।
षण्मासाभ्यन्तरे तस्यऋणच्छेदो न संशयः॥
सहस्रदशकं कृत्वाऋणमुक्तो धनी भवेत्॥

विज्ञापन

ऋणमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ करने की विधि

गणेश जी की पूजा करने के साथ ही आप ऋणमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. आप संकष्टी चतुर्थी के दिन इस स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. इससे कर्ज से मुक्ति पाने और आर्थिक बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है. ऋणमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ करने के लिए गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं. इसके बाद शांत मन के साथ ऋणमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ करें.

आप इनके अलावा अन्य मंत्रों का जाप कर सकते हैं. रोजगार प्राप्ति के लिए ‘ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।’ मंत्र का जाप करें. शुभ फलों की प्राप्ति के लिए ‘ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:’ का मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ