Bada Mangal 2026: पहला बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे हर संकट

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जानते हैं. हनुमान जी की पूजा के लिए बड़ा मंगल बेहद खास होता है. इस साल अधिकमास होने से 8 बड़े मंगल का संयोग बन रहा है.

HANUMAN JI.jpg
1 / 6
Bada Mangal 2026 hanuman ji powerful mantras

Bada Mangal 2026: आज 5 मई 2026 को पहला बड़ा मंगल है. इसके अलावा 12 मई 2026, 19 मई 2026, 26 मई 2026, 2 जून 2026, 9 जून 2026, 16 जून 2026, 23 जून 2026 तारीख को अन्य बड़े मंगल है.

विज्ञापन

हनुमान गायत्री मंत्र

हनुमान गायत्री मंत्र2 / 6

हनुमान जी के प्रसिद्ध गायत्री मंत्र 'ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्' का जाप करना चाहिए. हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

बाधाओं से मुक्ति के लिए

बाधाओं से मुक्ति के लिए3 / 6

हनुमान जी के इस 'ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा' मंत्र का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. यह बाधाओं को दूर करता है और शत्रुओं से मुक्ति दिलाता है.

द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र

द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र4 / 6

बजरंगबली के 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्' द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इस मंत्र के जाप से भय मुक्ति, मानसिक शक्ति और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है.

विज्ञापन

भय से मुक्ति के लिए

भय से मुक्ति के लिए5 / 6

हनुमान जी के 'ॐ नमो भगवते हनुमते नमः' इस शक्तिशाली मंत्र का जाप करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. शक्तिशाली हनुमान मंत्र के जाप से भय से मुक्ति मिलती है. यह कष्टों को दूर करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है.

हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान चालीसा का पाठ6 / 6

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ होता है. आपको बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन