Ex Gifts: कभी न कभी आपने अपने बड़ों को कहते हुए सुना होगा कि दान में मिली वस्तु और टूटे रिश्ते की निशानी को संभालकर नहीं रखना चाहिए, लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण के बारे में जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो आज यहां पर आप उन कारणों के बारे में जानेंगे, जिनकी वजह से एक्स के गिफ्ट को न रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही उन चीजों से होने वाले नुकसान के बारे में पता चलेगा.
एक्स का गिफ्ट क्यों नहीं रखना चाहिए?
शास्त्रों में बताया गया है कि जब आप किसी वस्तु को बार-बार देखते हैं तो उससे जुड़ी यादें मन में ताजा हो जाती हैं. ऐसे में व्यक्ति आगे नहीं बढ़ पाता है और उन्हीं लम्हों के बारे में सोचने लगता है. इससे आपकी मेंटल हेल्थ तो प्रभावित होगी ही, साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिल सकती है.
एक्स की दी हुई कौन सी 4 चीजें नहीं रखनी चाहिए?
यदि आपको अपने एक्स ने घड़ी गिफ्ट में दी थी तो उसे अपने पास ब्रेकअप के बाद न रखें. इससे समय आगे नहीं बढ़ पाता है. आप पुरानी यादों में गुम रहेंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके मानसिक और शारीरिक सेहत पर भी पड़ सकता है. इसके अलावा ब्रेकअप के बाद एक्स द्वारा दिया हुआ रुमाल भी नहीं रखना चाहिए. रुमाल को आंसू और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जिसे अपने साथ रखने से आपके जीवन में खुशहाली नहीं आएगी.
शास्त्रों में बताया गया है कि कोई भी कांच का सामान और जूते-चप्पल को Breakup के बाद अपने पास नहीं रखना चाहिए. इन चीजों का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर तो पड़ेगा ही, साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं रहेगी.
ये भी पढ़ें- Bhagyank Calculate: डेट ऑफ बर्थ से कैसे निकालें भाग्यांक? जानें मूलांक से कितना है अलग
एक्स के गिफ्ट का क्या करें?
यदि आपका ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन अभी तक आपके पास अपने एक्स की कुछ चीजें हैं तो उन्हें या तो वापस कर दें या किसी को दान में दे दें. वहीं, अगर आप इन्हें अपने पास यादगार के तौर पर रखना चाहते हैं तो किसी कमरे में छुपाकर एक कोने में रख दें, जिसे आप रोज-रोज न देख पाएं और उसका प्रभाव आपके डेली रूटीन पर न पड़ें.
ये भी पढ़ें- Dwidwadash Yog 2026: मंगल-शनि के 30° पर आने से मेष समेत 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बना द्विद्वादश योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
10 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
16 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
18 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines