Eid Ul Fitr Moon Sighting Date: इन दिनों मुस्लिम लोगों का पाक महीना रमजान चल रहा है. रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान के बाद अगले महीने में शव्वाल के पहले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है. ईद के पर्व की तारीख पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करती है. बता दें कि, रमजान के बाद मनाई जाने वाली ईद को ईद उल फितर या मीठी ईद के नाम से भी जानते हैं. सऊदी अरब में चांद कब दिखेगा और भारत में ईद कब मनाई जाएगी चलिए इसके बारे में जानते हैं?
कब दिखेगा सऊदी अरब, यूएई और ईरान में चांद?
ईद मनाने की अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद तय की जाती है. भारत में ईद का पर्व सऊदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद मनाया जाता है. भौगोलिक स्थिति के कारण सऊदी अरब में एक दिन पहले चांद नजर आता है और वहां एक दिन पहले ईद मनाई जाती है. इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर के अनुमान के अनुसार, सऊदी अरब में चांद 18 मार्च को दिख सकता है. ऐसे में वहां 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी. ऐसे में 29 रोजे के बाद 19 मार्च को ईद होगी. लेकिन अगर चांद नहीं दिखता है तो 19 मार्च को चांद दिखने पर 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें – Eid Ul Fitr 2026 Date: 20 या 21 मार्च, भारत में कब मनाई जाएगी ईद? नोट कर लें सही तरीख
भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
भारत में ईद का पर्व सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाया जाता है. अगर वहां 18 को चांद दिखने पर 19 को ईद होती है तो भारत में 19 मार्च को चांद नजर आने पर 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी. अगर इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर के अनुमान के अनुसार, सऊदी अरब में 18 मार्च को चांद दिखता है तो भारत में 19 मार्च को चांद नजर आएगा और 20 को ईद होगी. हालांकि अगर चांद एक दिन बाद नजर आता है तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी. ईद मनाने की अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
2 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
3 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
6 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
8 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
10 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines