Chandra Grahan Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के दौरान 18 सितम्बर 2024 को लगाने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बड़ा ही खतरनाक होने वाला है। चलिए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को परेशानियों में डाल सकता है।
वृषभ राशि
पितृपक्ष में पड़ने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। चंद्र ग्रहण के आंशिक प्रभाव के कारण वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। साथ ही इस राशि के जातकों के रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।
मीन राशि
मीन राशि वालों पर चंद्र ग्रहण के अच्छे प्रभाव देखने को मिलेंगे। चंद्र ग्रहण के बाद मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यदि मीन राशि वालों का कोई काम बहुत दिन से रुका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण इस राशि वालों को निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के जीवन पर चंद्र ग्रहण का अच्छा पराभव देखने को मिलेगा। इस राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। इस राशि के जातक जो व्यापार करने वाले हैं उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही जीवन में प्रेम का भाव भी प्रबल होगा।
ये भी पढ़ें-Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति होते हैं पिछले जन्म के कर्जदार, इनमें कहीं आप तो नहीं!
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए 18 सितम्बर 2024 को लगने वाला चंद्र ग्रहण सफलता प्रदान करने वाला है। इस दौरान सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने वाला है। ग्रहण के अच्छे प्रभाव के कारण नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को चंद्र ग्रहण के अच्छे प्रभाव के कारण पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जातक जो निवेश करने वाले हैं उन्हें निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस राशि वाले जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों पर पितृपक्ष के दौरान लगने वाला चंद्र ग्रहण का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के जिन जातकों के विवाह में रुकावटें आ रही है वह दूर हो जाएगी। जीवन में किसी नए प्यार का आगमन हो सकता है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव लाभकारी सिद्ध हो सकता है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि वाले अपना नौकरी बदल सकते हैं। हालांकि नौकरी बदलने का फैसला लेते समय सावधानी बरतनी होगी। इसलिए निर्णय लेते समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ अवश्य सलाह लें। गलत निर्णय से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर पितृ पक्ष के दौरान लगने वाला चंद्र ग्रहण बुरा प्रभाव डालेगा। चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से इन राशि वाले जातकों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेगी। परिवार में बड़ों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण काफी दुखदायी रहने वाला है। चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव के कारण नौकरी जा सकती है। पारिवारिक रिश्तों में भी मन-मुटाव देखने को मिल सकता है। आस-पास व्याप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण सबसे ज्यादा आर्थिक संकट ला सकता है। ग्रहण के प्रभाव से इन राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। इसलिए आपको सोच-समझकर खर्च करना होगा।
मेष राशि
पितृ पक्ष के दौरान लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। चंद्र ग्रहण का प्रभाव इन राशि वालों को किसी के साथ रिश्ते खत्म करने को प्रेरित कर सकता है।
ये भी पढ़ें-Guru Chandra Yuti: 6 दिन में 3 राशियां होंगी मालामाल! चंद्रमा-गुरु की युति रहेगी लकी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
9 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
11 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
12 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
13 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
16 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
18 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines