---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: बहुत ही केयरिंग नेचर के होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, पर्सनालिटी से करते हैं सबको इंप्रेस!

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोग बहुत ही सोशल और केयरिंग नेचर के होते हैं। आइए जानते हैं, किस खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोग ऐसे होते हैं, उनके स्वामी ग्रह कौन हैं और उनमें और कौन-से गुण पाए जाते हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक आकर्षक विषय है, जो संख्याओं और उनका जीवन पर प्रभाव के बीच एक गहरा संबंध स्थापित करता है। इसमें मूलांक का बहुत महत्व है, जो किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर प्राप्त किया जाता है। यह अंक व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के केयरिंग होने की बात की जा रही है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति के लोग शांत स्वभाव के होते हैं और विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में पैदा हुए लोगों का मूलांक 2 होता है, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलांक के व्यक्तियों में क्या खास बातें और विशेषताएं होती हैं?

---विज्ञापन---

हर स्थिति को संभालने में होते हैं माहिर

अंक ज्योतिष के मुताबिक जिनका जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 वाले जातकों (व्यक्तियों) के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि ऐसे व्यक्ति बहुत ही क्रिएटिव होते हैं और हर स्थिति को संभालने में माहिर होते हैं। हालांकि इस मूलांक के लोगों को कामकाज के लिए सपोर्ट की जरूरत होती है, लेकिन अपने सटीक निर्णयों से लोगों को इम्पेस करते हैं।

---विज्ञापन---

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह

इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। चंद्रमा को शीघ्रगामी ग्रह माना जाता है। चंद्रमा को भावनाओं, मन, हृदय और मातृत्व का कारक माना जाता है। मूलांक 2 वाले लोग भी बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं, जो चंद्रमा के प्रभाव को दर्शाता है। साथ ही चंद्रमा मन की शांति और स्थिरता का भी दर्शाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

क्रिएटिविटी से कमाते हैं धन

---विज्ञापन---

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 2 के लोग बहुत ही क्रिएटिव होते हैं। अपनी क्रिएटिविटी से इस मूलांक के लोगों को खूब इज्जत के साथ धन की भी प्राप्ति होती है। यह भी देखा गया यही कि ये जो भी काम करते हैं उसके लिए इन्हें मोटिवेशन की जरूरत पड़ती है।

इनका नेचर होता है काफी केयरिंग

---विज्ञापन---

अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही केयरिंग नेचर के होते हैं। मूलांक 2 की 4 तारीखों में जन्मे लोग अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ गहरा जुड़ाव रखते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।

आकर्षक पर्सनालिटी से करते हैं इंप्रेस

---विज्ञापन---

मूलांक 2 वाले लोगों में व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। ये लोग न केवल देखने में सुंदर और अपीलिंग होते हैं, बल्कि इनका कूटनीतिक कौशल बहुत अच्छा होता है। ये अपनी पर्सनालिटी से सभी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahalaya 2024: महालया क्या है, नवरात्रि से इसका क्या संबंध है? जानें महत्व और जरूरी जानकारियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 15, 2024 09:59 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola