हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ravan Dahan 2026: शाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इसके पीछे छिपी परंपरा का कारण

Ravan Dahan 2026: रावण दहन हमेशा शाम के समय ही किया जाता है. रावण दहन सुबह या दिन में क्यों नहीं करते हैं. इसके पीछे क्या वजह है आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
रावण दहन हमेशा शाम के समय प्रदोष काल में किया जाता है. (Photo Credit - AI)

Ravan Dahan 2026 Today: आज 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को रावण दहन किया जा रहा है. रावण दहन करने की परंपार लंबे समय से चली आ रही है. रामलीला मंचन के बाद दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है. आपने अक्सर देखा होगा कि, रावण दहन हमेशा शाम के समय ही किया जाता है. कहीं पर भी दिन में सुबह या दोपहर के समय रावण दहन नहीं किया जाता है. आखिर शाम के समय रावण दहन करने की परंपरा क्यों है, और आज रावण दहन किस समय किया जाएगा आइये जानते हैं.

शाम के समय रावण दहन की परंपरा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रावण दहन शाम को सूर्यास्त के समय प्रदोष काल में किया जाता है. प्रदोष का समय शाम को सूर्यास्त के पहले 45 मिनट से लेकर सूर्यास्त के बाद 45 मिनट के बीच होता है. रावण दहन करने के लिए प्रदोष काल का समय बहुत ही अच्छा माना जाता है. प्रदोष काल में रावण दहन की परंपरा के कारण ही रावण दहन हमेशा शाम के समय किया जाता है.

ये भी पढ़ें – Dussehra Ravan Dahan 2026: आज दशहरा पर किस समय होगा रावण दहन? जानिए शुभ मुहूर्त और विजयादशमी का महत्व

विज्ञापन

आज रावण दहन का समय

आज दशहरा पर्व पर प्रदोष काल में रावण दहन किया जाएगा. आज प्रदोष काल शाम को 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस दौरान रावण दहन करने का मुहूर्त रहेगा. बता दें कि, सभी जगहों पर सूर्यास्त के समय में अंतर होने के कारण रावण दहन के मुहूर्त में अंतर हो सकता है. सभी जगह रावण दहन शाम को सूर्यास्त के आसपास ही किया जाएगा.

प्रदोष काल में रावण दहन का महत्व

शाम को सूर्यास्त के आसपास का समय पूजा के लिए अच्छा माना जाता है. सूर्यास्त के दौरान प्रदोष काल के समय को नकारात्मक शक्तियों और बुराईयों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इस दौरान रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाता है. सूर्यास्त के समय नकारात्मक और बुरी शक्तियों के प्रभाव को खत्म करने के लिहाज से यह समय रावण दहन के लिए अच्छा होता है. इस दौरान रावण दहन कर नकारात्मक शक्तियों को हावि होने से रोका जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola