Dussehra 2026 Date: दशहरे का पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल दशमी तिथि को लेकर लोगों के बीच अटकलें चल रही हैं. ऐसे में दशहरा पर्व मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाते हैं. इस साल दशहरा कब है आइये इसके बारे में जानते हैं.
कब है दशहरा? (Dussehra 2026 Date)
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगा. दशमी तिथि का समापन अगले दिन 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा. दशहरे पर विजय मुहूर्त 20 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से लेकर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. ऐसे में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. इस दिन रावण दहन किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar 2026: गुरु गोचर से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
विजयादशमी का महत्व (Dussehra 2026 Significance)
आश्विन माह में शुक्ल पक्ष के दौरान प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक नवरात्रि के व्रत रखे जाते हैं. इसके बाद दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने लंका पर विजय हासिल कर माता सीता को रावण की कैद से मुक्त कराया था. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है.
नवरात्रि के दिनों देशभर में कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है. इसके बाद विजयादशमी के दिन रावण दहन का आयोजन किया जाता है. विजयादशमी के दिन रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है. दशहरे के अवसर पर मेलों का आयोजन किया जाता है. दशहरे के दिन दुर्गा विसर्जन भी मनाया जाता है. खासकर कलकत्ता और बंगाल में दुर्गा विसर्जन का पर्व मनाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
2 hrs agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
3 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
5 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
7 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
8 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
23 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines