Dussehra Vijayadashami 2025 Upay: आज देशभर में दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. दशहरे के पर्व के दिन जगह-जगह रावण दहन किया जाता है. इस दिन शस्त्र पूजन, शमी पूजन और भी कई पर्व मनाएं जाते हैं. यह दिन ज्योतिषीय उपाय करने के लिए भी खास होता है. आप दशहरे के दिन घर में कुछ स्थानों पर दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है.
दशहरे के दिन घर में इन स्थानों पर जलाएं दीपक
घर के मुख्य द्वार पर
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. शाम के समय दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता आती है और जीवन से दोष दूर होते हैं. घर के द्वार पर दीपक जलाने से बुरी नजर से बचे रहते हैं और राहु के बुरे प्रभाव खत्म होते हैं. यह आपके जीवन में खुशियां लाता है.
ये भी पढ़ें – Dussehra 2025: भारत में दशहरे के दिन इन 3 जगह पर नहीं मनाते जश्न, रावण की पत्नी मंदोदरी से है कनेक्शन
पूजा स्थान पर
दशहरे पर पूजा के साथ ही मंदिर में दीपक जलाना चाहिए. पूजा स्थान पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख-शांति आती है और भगवान का आशीर्वाद मिलता है.
तुलसी के नीचे
तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. आप तुलसी के नीचे दीपक जलाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होती है.
धन रखने के स्थान पर
आपको दशहरे के दिन तिजोरी के पास जहां आप धन रखते हैं वहां दीपक जलाना चाहिए. धन के स्थान पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन के भंडार सदा भरे रहते हैं. धन लाभ के योग बनते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
13 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
14 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
18 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
20 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines