हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Of Nudity: सपने में खुद को 'Naked' देखना किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dream Of Nudity: सपने में खुद को नग्न देखना केवल एक सामान्य सपना नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में इसे मन की छिपी भावनाओं, असुरक्षा या किसी सच के सामने आने के संकेत से जोड़ा गया है। जानिए इस शास्त्र में इस प्रकार के सपने के क्या-क्या मायने बताए गए हैं।

विज्ञापन

Dream Of Nudity: सपने वाकई में अजीब होते हैं, क्योंकि इसमें हम और आप कुछ भी देख सकते हैं। न केवल दूसरों को बल्कि आप खुद भी नैकेड यानी नग्न देख सकते हैं। लेकिन यह जितना सामान्य लगता है, यह उससे भी अधिक गहरा सिद्ध हो सकता है। न केवल मनोविज्ञान बल्कि स्वप्न शास्त्र भी मानता है कि अधिकांश सपने किसी छिपे हुए सच के उजागर होने के डर को दर्शाते हैं। आइए स्वप्न शास्त्र के नजरिए से समझते हैं कि सपने में खुद को नग्न देखने के क्या मायने हैं?

नग्नता और शर्मिंदगी

यदि आप सपने में नग्न हैं, लेकिन खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं, तो यह हो सकता है कि आप अपने वास्तविक जीवन में किसी बात को लेकर छिपे हुए डर, बदनामी या असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हैं। उजागर होने से आप पर आंच आ सकती है। वहीं, जब आप नग्नता के बावजूद खुश हैं, तो यह नुकसानदेह नहीं है।

यह भी पढ़ें: Space Astrology Mars: मंगल पर बसने के बाद कैसे बनेगा राशिफल? जानें स्पेस ट्रैवल और ज्योतिष का रहस्य

विज्ञापन

भीड़ में नग्न देखना

अगर आप खुद को किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर या वर्क प्लेस पर खुद को सपने में नग्न देखते हैं, यह चिंताजनक हो सकता है। क्योंकि, ऐसे सपने समाज में अपनी प्रतिष्ठा खोने, किसी कमजोरी या गुप्त बात के सामने आने के डर को दर्शाता है। इसका एक मतलब यह है आपको अपनी क्षमता और योग्यता पर संदेह है। लेकिन यदि आप अकेले में नग्न हैं और शर्मिंदा हैं, तो यह किस गिल्ट यानी अपराध बोध को दर्शाता है।

अचानक कपड़े गायब होना

सपने में अचानक आपके कपड़े गायब हो जाते हैं, तो यह किसी अप्रत्याशित स्थिति के सामने आने या वास्तविक जीवन में किसी रहस्य के खुलने का डर हो सकता है। ऐसे सपने अक्सर तब आते हैं जब आप किसी नई चुनौती या अज्ञात स्थिति में खुद को असहज महसूस करते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Stained Clothes Dream: सपने में कपड़ों पर दाग देखना, स्वप्न शास्त्र में है किस बात का संकेत; जानें

क्या करना चाहिए?

यदि आपको ऐसे सपने बार-बार आ रहे हैं, तो ये जरूर एक संकेत हो सकते हैं। इन सपनों को एक डायरी में लिख लीजिए और ध्यान से सोचिए कि आपके वास्तविक जीवन में तनाव और चुनौतियां क्या-क्या हैं? यदि वे निपटने वाले हों, उन्हें योजनबद्ध होकर निपटाइए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sleep Astrology: सोने का अंदाज बताता है धन और भविष्य के संकेत, जानें व्यक्तित्व और सफलता का छिपा एस्ट्रो फॉर्मूला

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola