Laddu Gopal: जिन घरों में लड्डू गोपाल विराजते हैं, वहां वे केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि परिवार के सबसे प्रिय और महत्वपूर्ण सदस्य होते हैं। जब लड्डू गोपाल को घर में स्थापित किया जाता है, तो वे भगवान के साथ-साथ घर के नन्हे सदस्य की तरह माने जाते हैं, जिनकी सेवा और देखभाल में कोई कमी नहीं रखी जाती। शास्त्रों में लड्डू गोपाल की पूजा के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। उनके स्नान, वस्त्र, भोजन, भोग और यहां तक कि सोने और जागने की विधियों का भी विशेष महत्व है। हर दिन उनके साथ एक जीवंत भाव से व्यवहार करना चाहिए, जैसे हम किसी छोटे बच्चे का ध्यान रखते हैं।
इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड्डू गोपाल को जगाने का सही तरीका और उसका महत्व क्या है। यह न केवल एक धार्मिक प्रक्रिया है, बल्कि उनके प्रति प्रेम और श्रद्धा व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम भी है।
ये भी पढ़ें: मंगल दोष के लक्षण क्या हैं, क्यों माना जाता है खतरनाक? जानें ज्योतिष कारण और ग्रह शांति के अचूक उपाय
लड्डू गोपाल को जगाने का सही समय
जिन घरों में लड्डू गोपाल काफी समय से वास कर रहे है, वे लोग बताते हैं कि उनको जगाने का समय मौसम और दिनचर्या के अनुसार तय किया जाना चाहिए। गर्मियों में उनको सूर्योदय के समय या उसके थोड़े बाद जगाना चाहिए, तो सर्दियों में सूरज चढ़ने के बाद उठाएं, ताकि ठंड से उन्हें तकलीफ न हो। आपको बता दें, जैसे हम बच्चों की नींद का ख्याल रखते हैं, वैसे ही बालरूप भगवान की नींद का भी ध्यान जरूरी है।
ये है जगाने की सही विधि
भक्ति भाव से पुकारें: ‘लल्ला उठो’, ‘श्यामसुंदर जागो’ जैसे प्रेमपूर्ण शब्दों से उन्हें पुकारें।
घंटी या ताली का प्रयोग: धीमे स्वर में मंदिर की घंटी या कोमल ताली से जागरण करें।
धीरे-धीरे उठाएं: अचानक से झटका न दें। उनके बिस्तर से धीरे-धीरे उठाएं।
आरामदायक आसन पर बिठाएं: उनके लिए साफ कपड़े का बना सुंदर आसन तैयार करें और वहीं उन्हें बिठाएं।
स्नान और श्रृंगार: इसके बाद उन्हें गुनगुने पानी से स्नान कराएं, वस्त्र पहनाएं और भोग अर्पित करें।
इन 3 गलतियों से जरूर बचें
कुछ लोग लड्डू गोपाल की सेवा करते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनकी सेवा और श्रद्धा की भावना को प्रभावित कर सकती हैं। लड्डू गोपाल बालरूप भगवान हैं, जिनकी देखभाल में विशेष सावधानी और स्नेह की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। आइए, जानते हैं ऐसी 3 आम गलतियां, जिनसे हर भक्त को बचना चाहिए:
- जल्दी न उठाएं: यह ध्यान जरूर रखिए कि यदि लड्डू गोपाल को रात में देर से सुलाया है, तो जल्दी न जगाएं। बालरूप में उनकी नींद पूरी करना आवश्यक है। यह आदर और स्नेह का प्रतीक भी है।
- हर जगह साथ न ले जाएं: कई लोग लड्डू गोपाल को बाजार, हर यात्रा या पार्टी में भी साथ ले जाते हैं। यह सही नहीं है । हिन्दू धर्म की मान्यता है कि भगवान को अशुद्ध या शोरगुल वाली जगहों से हमेशा दूर ही रखना चाहिए।
- रात में पानी न रखना: लड्डू गोपाल के पास रात को पानी जरूर रखें। जैसे हमें प्यास लगती है, वैसे ही उन्हें भी लग सकती है। एक छोटा तांबे या चांदी के पात्र में पानी से भरकर उनके पास जरूर रखें।
ये भी पढ़ें: यदि कर लिया तुलसी के ये 3 उपाय, समाप्त हो जाएगा मृत्यु का भय; प्रेमानंद महाराज से जानें क्या और कैसे?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
10 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
12 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
13 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
14 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
17 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines