Diwali Dress Colour: आज दिवाली पर भूल से भी न पहनें इन रंगों के कपड़े, झेलनी पड़ सकती है मां लक्ष्मी की नाराजगी

Diwali Dress Colour: दिवाली केवल रोशनी का त्यौहार नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का पर्व है. इस दिवाली, अपने कपड़ों के रंग पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि सही और शुभ रंग पहनकर आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं और इस पर्व को और भी शुभ बना सकते हैं. आइए जानते हैं, मां लक्ष्मी का प्रिय रंग क्या है और किस रंग के कपड़े इस अवसर नहीं पहनने चाहिए?

MAA-LAKSHMI

Diwali Dress Colour: दिवाली, खुशियों, रोशनी और नई शुरुआत का त्योहार है. इस दिन हम सभी नए-नए कपडे और नई-नई चीजें पहनते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ त्योहार मनाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि दिवाली के दिन पहनने वाले कपड़ों का रंग भी बहुत मायने रखता है? गलत रंग पहनने से मां लक्ष्मी की नाराजगी हो सकती है और आपकी पूजा में बाधा आ सकती है.

विज्ञापन

मां लक्ष्मी को कौन-से रंग हैं पसंद?

मां लक्ष्मी को लाल, पीला और सुनहरे रंग बहुत प्रिय हैं. ये रंग ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होते हैं. लेकिन आप नारंगी, हरे, हल्के नीले, आसमानी, बैंगनी आदि रंग के कपड़े भी धारण कर सकते हैं, क्योंकि ये भी मान्य हैं. आपको बता दें कि लाल रंग शक्ति और उत्साह को दर्शाता है. वहीं, पीला रंग ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है, जबकि सुनहरा रंग धन और वैभव को दर्शाता है. यही कारण है कि दिवाली के दिन इन रंगों के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है क्योंकि ये मां लक्ष्मी को आकर्षित करते हैं और उनकी कृपा पाने का मार्ग खोलते हैं.

विज्ञापन

दिवाली पर न पहनें इन रंगों के वस्त्र

दिवाली जैसे शुभ अवसर पर कुछ रंग ऐसे भी होते हैं जो नाराजगी और नकारात्मकता ला सकते हैं. इनमें सबसे प्रमुख हैं:

विज्ञापन

काला रंग: काला रंग शोक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. दिवाली जैसे शुभ पर्व पर इसे पहनना टाला जाता है.

सफेद रंग: सफेद रंग अक्सर शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है, लेकिन हिंदू परंपरा में इसे शोक के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए दिवाली पर इसे पहनना अच्छा नहीं माना जाता है.

विज्ञापन

ग्रे या फीके रंग: ये रंग भी ऊर्जा को कम कर देते हैं और त्योहारी माहौल के लिए उपयुक्त नहीं होते.

भूरा और डीप ब्लू: ये रंग कभी-कभी उदासी और गंभीरता का संकेत देते हैं, जो त्योहार के खुशी के माहौल से मेल नहीं खाता है.

विज्ञापन

पूजा में ड्रेस कलर का आध्यात्मिक महत्व

हिंदू धर्म में रंगों का बहुत गहरा महत्व है. पूजा के दौरान सही रंग पहनना न केवल आपकी ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है, बल्कि यह पूजा के प्रभाव को भी बढ़ाता है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हमें अपनी पूरी श्रद्धा और ऊर्जा के साथ पूजा करनी चाहिए, और कपड़ों के रंग से भी यह संकेत मिलता है.

क्यों शुभ रंग पहनना क्यों है जरूरी?

कहते हैं, रंग हमारे मनोभावों को प्रभावित करते हैं. दिवाली पर शुभ रंग पहनने से न केवल आपका मनोबल बढ़ता है, बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे धन-समृद्धि के द्वार खुलते हैं और लक्ष्मीजी का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ