हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali Calendar 2026: धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख यहां जानें, देखें सभी त्योहारों की लिस्ट

Diwali Calendar 2026: दिवाली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है. दिवाली पर धनतेरस से लेकर भाई दूज तक सभी त्योहार की सही तारीखों के बारे में आप यहां जान सकते हैं.

विज्ञापन
दिवाली पर पांच दिनों के सभी पर्व की तारीख यहां देखें. (Photo Credit - AI)

Diwali Calendar 2026: हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व दिवाली आने वाला है. पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान कई त्योहार आते हैं. इन सभी की तारीखों को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है. इसका समापन भाई दूज के दिन होता है. आप यहां धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की सभी की सही तारीख और इस दिन के महत्व के बारे में जान सकते हैं.

धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की तारीख

6 नवंबर 2026, शुक्रवार – धनतेरस और यम दीपम
7 नवंबर 2026, शनिवार – काली चौदस और हनुमान पूजा
8 नवंबर 2026, रविवार – नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली
9 नवंबर 2026, सोमवार – कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026, मंगलवार – गोवर्धन पूजा और अन्नकूट
11 नवंबर 2026, बुधवार – भाई दूज

धनतेरस 2026

विज्ञापन

कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. त्रयोदशी तिथि का आरंभ 6 नवंबर की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा. इसका समापन 7 नवंबर की सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा. त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को मान्य होगी. इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा होती है.

ये भी पढ़ें – Diwali 2026 Date: 8 या 9 नवंबर, कब है दिवाली? नोट कर लें धनतेरस से लेकर भैया दूज तक की तारीख

विज्ञापन

दिवाली 2026

दिवाली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा. इस साल दिवाली के दिन ही नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली पड़ रही है. दिवाली पर्व पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है.

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा 2026

गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को होती है. गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा 10 अक्टूबर को है. इस दिन आप अन्नकूट पर्व मनाया जाता है.

विज्ञापन

भाई दूज 2026

कार्तिक माह के शुक्ल शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. भाई दूज इस साल 11 नवंबर को मनाई जाती है. इस दिन बहन अपने भाई को तिलक करती हैं. इसके साथ ही लंबी आयु, सुख और सौभाग्य की कामना करती हैं.

विज्ञापन
तारीख दिन त्योहार
6 नवंबर 2026 शुक्रवार धनतेरस और यम दीपम
7 नवंबर 2026 शनिवार काली चौदस और हनुमान पूजा
8 नवंबर 2026 रविवार नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली (लक्ष्मी पूजा)
9 नवंबर 2026 सोमवार कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026 मंगलवार गोवर्धन पूजा और अन्नकूट
11 नवंबर 2026 बुधवार भाई दूज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola