Diwali 2025: दिवाली के दिन इन 5 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी दरिद्रता मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद

Diwali 2025: दिवाली के शुभ अवसर पर सभी लोग घरों में दीपक प्रज्वलित करते हैं. आपको दिवाली के मौके पर घर के इन 5 स्थानों पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए. इससे दरिद्रता दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.

Diwali 2025
विज्ञापन

Diwali 2025: दिवाली रोशनी का त्योहार है. दिवाली पर लोग घरों को लाइटों और दीपकों से सजाते हैं. दिवाली के दिन लोग घरों में दीपक प्रज्जवलित करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. दीपक जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. आपको घर में दीपक शुभ दिशाओं में और शुभ जगहों पर जलाने चाहिए. घर में कई स्थानों पर दीपक जलाने से धन, सुख-समृद्धि आती है. चलिए आपको बताते हैं कि, दिवाली के मौके पर किन 5 जगहों पर दीपक अवश्य जलाने चाहिए.

दिवाली के मौके पर इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

विज्ञापन

मुख्य द्वार

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. घर के मेन गेट पर दीपक जलाने से घर में धन-समृद्धि बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.

तुलसी के नीचे

विज्ञापन

आपको घर में तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाना चाहिए. तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं. तुलसी के नीचे दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इससे जीवन में सुख-शांति आती है.

विज्ञापन

रसोई में दीपक

घर की रसोई में दीपक जलाने से घर में सदा अन्न के भंडार भरे रहते हैं. रसोई में दीपक जलाने से देवी अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है.

विज्ञापन

आंगन में दीपक

घर के आंगन में दीपक जलाकर रखना चाहिए. आंगन में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और धन की कमी नहीं होती है. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

विज्ञापन

पीपल के नीचे

आपको दिवाली के शुभ अवसर पर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए. पीपल के नीचे दीपक जलाने से पापों का नाश होता है. पीपल के वृक्ष को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है. आप पीपल के नीचे दीपक जलाएं और प्रणाम करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ