Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण की भी होती है पूजा, नहीं जानते होंगे इसका रहस्य?

Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने की परंपरा भी है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि, इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा क्यों की जाती है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Choti Diwali 2025

Choti Diwali Narak Chaturdashi: आज 19 अक्टूबर को कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जा रही है. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जानते हैं. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. छोटी दिवाली पर भगवान कृष्ण की पूजा का क्या संबंध है चलिए जानते हैं. बता दें कि, छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से जानते हैं और इसका संबंध भगवान कृष्ण से है इसलिए छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है.

विज्ञापन

क्यों मनाते हैं नरक चतुर्दशी?

विज्ञापन

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था. इसलिए इसे नरक चतुर्दशी के नाम से जानते हैं. राक्षस नरकासुर ने 16,000 महिलाओं को बंदी बनाया हुआ था. भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध कर इन महिलाओं को कैद से छुड़ाया था. ऐसे में नरक चतुर्दशी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाई जाती है. नरकासुर का वध भगवान कृष्ण ने किया था इसलिए छोटी दिवाली पर उनकी पूजा होती है.

विज्ञापन

छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

आपको आज छोटी दिवाली के शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. आपको श्रीकृष्ण की पूजा करने से मनचाहा वरदान मिलेगा और साथ ही जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी. इसके साथ ही छोटी दिवाली पर यमराज, काली माता, हनुमान जी और शिव-पार्वती की पूजा का विधान है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ