Diwali 2024: दिवाली के दिन करें ये 5 शक्तिशाली उपाय, पूरे साल नोट से ठसाठस भरा रहेगा पर्स!

Diwali 2024: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ कुछ विशेष और शक्तिशाली उपाय करने से जीवन में समृद्धि और सफलता आती है। मान्यता है कि ये उपाय व्यक्ति के भाग्य को बदल सकते हैं और उसे धन-धान्य से भरपूर बना सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास उपाय?

diwali-money-upay

Diwali 2024: दिवाली समृद्धि, सफलता और मनोकामनापूर्ति का महापर्व है। इस त्योहार के शुभ अवसर पर केवल घर में ही दीये नहीं जलाया जाता है, बल्कि जीवन के भाग्योदय का दीपक भी प्रज्जवलित किया जाता है। यही कारण है कि बहुत से लोग दिवाली के दिन न केवल मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, बल्कि कुछ खास उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि ये उपाय उनके नसीब को पलट देती हैं और वे पूरे साल रुपये-पैसे और धन से खेलते हैं। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर, 2024 को मनाए जाने की अधिक संभावना है। आइए जानते हैं, दिवाली के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय जिससे किसी का भी नसीब जगमगा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के दिन करें ये शक्तिशाली उपाय

धन प्राप्ति के उपाय: प्रचुर मात्रा में धन पाने के लिए दिवाली पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, थोड़ी पीली सरसों मां लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा सम्पन्न हो जाने के बाद अगले दिन इन 3 चीजों को एक लाल चौकौर कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इस उपाय से पूरी रूपये-पैसे की दिक्कत नहीं होती है, जेब और पर्स नोट से भरा रहता है।

maa-lakshmi-dhan-ke-upay

विज्ञापन

आर्थिक स्थिति में मजबूती के उपाय: यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को और भी मजबूत करना चाहते हैं, तो दिवाली वाले दिन जब अमावस्या की तिथि की शुरू हो जाए तो उसके बाद गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार दान करें।

सुख-समृद्धि के उपाय: घर-परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि के दिवाली की रात 5, 9 या 11 गोमती चक्र की पूजा करें। इनकी पूजा करने के बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन

नौकरी मिलने के उपाय: यदि आप बेरोजगार हैं या नौकरी छूट गई है या घर में पैसा नहीं टिकता है, तो दिवाली के दिन 5 साबुत सुपारी, कच्ची हल्दी की 5 गांठें और 5 कौड़ियों को गंगाजल से धोकर लाल रंग के कपड़े में बांध के तिजोरी में रख दें। नौकरी नहीं मिल रही है तो दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के दौरान चने की दाल माता लक्ष्मी को अर्पित करें।

जीवन में सक्सेस पाने के उपाय: जीवन के उद्देश्यों और कामकाज में सफल होना बहुत जरूरी है। जीवन में सक्सेस पाने के लिए दीवाली के दिन मां लक्ष्मी पीले और लाल कपड़े से बने सुंदर और चमकीले वस्त्र अर्पित करें। यह उपाय आपके लिए सफलता प्राप्ति के नए रास्ते खोल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ