Dhanteras 2026 Today: आज 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को धनतेरस का पर्व है. धनतेरस हर साल कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. आज कार्तिक माह की द्वादशी तिथि है. शाम के समय त्रयोदशी तिथि मान्य होगी. ऐसे में आज ही धनतेरस मनाया जा रहा है. धनतेरस पर्व पर खरीदारी करने का महत्व है. इस दिन लोग नए वाहन, सोने-चांदी के आभूषण और नए बर्तन खरीदकर लाते हैं. आज धनतेरस पर शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री लिस्ट के बारे में जानते हैं.
धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2026 Shubh Muhurat)
त्रयोदशी तिथि आरंभ – 6 नवंबर 2026 को 10:30 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 7 नवंबर 2026 को 10:47 ए एम बजे
धनतेरस पूजा मुहूर्त – शाम 06:02 से शाम को 07:57 तक
प्रदोष काल – शाम को 05:33 से रात को 08:09 पी एम
वृषभ काल – शाम को 06:02 से रात को 07:57 पी एम
खरीदारी मुहूर्त – सुबह 11:36 बजे से 12:24 बजे और शाम 06:19 बजे से 08:17 बजे तक
ये भी पढ़ें – Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें; मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
धनतेरस 2026 पूजा सामग्री लिस्ट
लकड़ी की चौकी
मौली या कलावा
चंदन और कुमकुम
हल्दी और अबीर
रोली और अक्षत
फूल और फूल माला
धूप और अगरबत्ती
लाल या पीला कपड़ा
गंगाजल और कलश
आम के पत्ते
बड़ा मिट्टी का दीपक
छोटे मिट्टी के दीपक
पूजा की थाली
लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा
कुबेर देव और धन्वंतरि की तस्वीर
लौंग और इलायची
गुड़ या शक्कर
कपूर, घी और सरसों का तेल
रुई की बाती
यमराज जी के लिए दीपक
कुबेर यंत्र
कौड़ियां
सुपारी और पान के पत्ते
मौसमी फल
मिठाई और पंचमेवा
खील और बताशे
धनिया के बीज
नए बर्तन
धनतेरस 2026 पूजा विधि
धनतेरस पर्व पर लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी, गणेश जी, कुबेर देवता और धन्वंतरि की तस्वीर स्थापित करें. रोली और कुमकुम से तिलक करें. फूल और फूल माला चढ़ाएं. धूप, अगरबत्ती और देसी घी का दीपक जलाएं. नई खरीदी हुई चीजों को भगवान के समक्ष रखें. भगवान को मिठाई और फलों का भोग लगाएं. आरती कर पूजा संपन्न करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
42 mins agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
16 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
2 days agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 days ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines