हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें; मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2026: धनतेरस का पर्व खरीदारी करने के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन सोना-चांदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना शुभ होता है. हालांकि, आपका बजट नहीं है तो ऐसे में इन सस्ती चीजों को खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर आप इन 5 सस्ती चीजों को खरीद सकते हैं. (Photo Credit - AI)

Dhanteras 2026: दिवाली पर्व से दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है. धनतेरस से ही दिवाली पर्व की शुरुआत मानी जाती है. धनतेरस इस साल 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है. धनतेरस के मौके पर खरीदारी करना अच्छा माना जाता है. यह दिन कुबेर देवता, मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है.

धनतेरस पर लोग सोना-चांदी, कार, बाइक और कई महंगी-महंगी चीजें खरीदते हैं. लेकिन धनतेरस का पर्व सिर्फ अमीर लोगों के लिए नहीं है. आप लोगों के पास महंगी चीजें खरीदना का बजट नहीं है तो ऐसे में आप इन सस्ती चीजों को खरीद सकते हैं. सस्ती चीजों को खरीद आप धनतेरस का पर्व मना सकते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न कर सकते हैं.

धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें

पीतल और तांबे के बर्तन

विज्ञापन

सोना-चांदी बहुत ही महंगा है. आपका इसे खरीदने का बजट नहीं है तो ऐसे में पीतल और तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं. पीतल और तांबे के बर्तन खरीदना धनतेरस पर शुभ होता है.

फूल झाड़ू या सीख झाड़ू

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में धनतेरस पर फूल झाड़ू या सीख झाड़ू खरीद सकते हैं. धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें – Dhanteras 2026: धनतेरस पर शुक्र के संयोग से बनेंगे धनलाभ के योग, मालव्य राजयोग से 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई

विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

दिवाली पर्व पर सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है. धनतेरस पर्व के अवसर पर आप मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा खरीदकर ला सकते हैं. धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी की मिट्टी, पीतल या चांदी की मूर्ति खरीदना शुभ होता है.

विज्ञापन

गोमती चक्र और कौड़ियां

धन की देवी मां लक्ष्मी को गोमती चक्र और कौड़िया अत्यंत प्रिय हैं. आप गोमती चक्र या कौड़ियां धनतेरस पर पूजा में शामिल करें. इसके बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें.

विज्ञापन

साबुत धनिया खरीदें

धनतेरस पर्व पर साबुत धनिया खरीदना शुभ होता है. साबुत धनिया खरीदना बेहद अच्छा होता है. इसे मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के चरणों में अर्पित करने की परंपरा है. आप पूजा के बाद इसे मिट्टी में बो सकते हैं. इसे अच्छी फसल और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola