Dhanteras 2026: दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है. धनतेरस पर्व पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. धनतेरस पर कई चीजों को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए कई चीजों को खरीदना चाहिए. लोग इस दिन नया वाहन, बिजली के सामान और सोने-चांदी की चीजें खूब खरीदते हैं. धनतेरस पर क्या खरीदें और इसका क्या महत्व होता है. इसके बारे में जानते हैं.
धनतेरस 2026
धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है. कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 6 नवंबर 2026 की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हो रहा है. त्रयोदशी का समापन 7 नवंबर 2026 की सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन आप खरीदारी कर सकते हैं. धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
सोने के आभूषण
गोल्ड से बने आभूषण खरीदना धनतेरस पर शुभ होता है. गोल्ड धातु को धन, वैभव, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं. आप सोने के सिक्के, चैन, अंगूठी खरीद सकते हैं. गोल्ड खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
चांदी के सिक्के
आप धनतेरस पर्व के अवसर पर चांदी के सिक्के या चांदी से बने आभूषण खरीद सकते हैं. चांदी के सिक्के को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. आप लोग चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Dhanteras 2026 Date: 6 या 7 नवंबर, कब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
पीतल और तांबा
धनतेरस पर्व पर पीतल और तांबे की धातु के बर्तन खरीदना शुभ होता है. आप मार्केट से पीतल-तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं. ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम मिलते हैं. इन बर्तनों में खाना खाने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं.
झाड़ू खरीदना शुभ
झाड़ू से घर की साफ-सफाई करतेहैं. इसे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभता और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. आपको धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर घर लानी चाहिए.
गोमती चक्र
धार्मिक मान्यताओं को गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस के दिन गोमती चक्र घर लाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
4 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
23 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines