---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dhanteras 2025: पूरे विधि-विधान से करें धनतेरस पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन-सामग्री की पूरी लिस्ट

Dhanteras 2025: धनतेरस केवल खरीदारी का नहीं, बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने का पर्व है। आइए जानते हैं, पूरे विधि-विधान से धनतेरस पूजा कैसे करें, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजन के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

---विज्ञापन---

Dhanteras 2025: धनतेरस, दीपावली से पहले मनाया जाने वाला पहला और अत्यंत शुभ पर्व है। यह दिन न सिर्फ खरीदारी के लिए विशेष होता है, बल्कि इस दिन की गई पूजा से घर में समृद्धि, स्वास्थ्य और सौभाग्य आता है। वर्ष 2025 में धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं, इस दिन का महत्व, पूजा का मुहूर्त, विधि और सामग्री से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

धनतेरस 2025 की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस तिथि: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार
प्रदोष काल: शाम 5:48 बजे से रात 8:20 बजे तक
वृषभ काल: शाम 7:16 बजे से रात 9:11 बजे तक
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक

---विज्ञापन---

धनतेरस की पूजा विधि

घर और पूजा स्थान की सफाई करें: मुख्य द्वार और पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें और रंगोली बनाएं।
पूजा चौकी सजाएं: उत्तर-पूर्व दिशा में एक चौकी रखें, उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
कलश की स्थापना करें: एक तांबे या मिट्टी का कलश लें, उसमें गंगाजल और साफ पानी भरें, आम के पत्ते डालें और ऊपर नारियल रखें।
देवताओं की प्रतिमाएं रखें: भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और गणेश जी की मूर्तियाँ या चित्र स्थापित करें।
षोडशोपचार पूजा करें: हल्दी, कुमकुम, चंदन, अक्षत, फूल, दीप, धूप, मिठाई और दक्षिणा से पूजा करें।
दीपक जलाएं: पूजा के समय गाय के घी का बड़ा दीपक और 13 छोटे दीये जलाएं।
भोग और आरती करें: खील, बताशे, मेवे और मिठाइयों का भोग लगाएं, फिर आरती करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hastrekha Prediction: हथेली पर इस तरह से करें पर्वतों की पहचान और खुद से जानें अपना भाग्य

धनतेरस पूजा सामग्री की संपूर्ण सूची

  • भगवान धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की मूर्तियाँ या चित्र
  • गंगाजल और साफ पानी
  • हल्दी, कुमकुम, चंदन, इत्र
  • फूल और फूलों की माला
  • कलावा (मौली), जनेऊ
  • पूजा चौकी और लाल/पीला कपड़ा
  • कलश, आम के पत्ते, नारियल
  • खील, बताशे, मिठाई, मेवे
  • अक्षत (चावल), साबुत धनिया
  • 13 मिट्टी के दीपक, गाय का घी, कपूर, अगरबत्ती
  • दक्षिणा, नमक
  • चांदी/सोने का सिक्का या नई धातु की वस्तु
  • नई झाड़ू

धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें?

क्या खरीदें: चांदी/सोने के सिक्के, बर्तन, झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन या धातु से बनी चीजें।
क्या न खरीदें: कांच, एल्युमिनियम या लोहे के सामान, काली वस्तुएं या नुकीली चीजें (छुरी, कैंची आदि)।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: यदि चाहते हैं सफलता, तो इन 6 गलतियों से बचें, वरना हो जाएंगे बर्बाद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2025 01:08 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola