---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dhanteras 2024: धनतेरस पर करें तुलसी के ये 3 उपाय, आर्थिक परेशानियां और पारिवारिक कलह होंगे दूर!

Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस धन, समृद्धि और नए शुरुआत का प्रतीक माना गया है। कार्तिक मास में पड़ने के कारण यह दिन तुलसी पूजा और कुछ उपायों को करने के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं, इस मौके पर तुलसी से जुड़े किन उपायों को करने से सुख, समृद्धि और धन में बरकत होती है?

---विज्ञापन---

Dhanteras 2024: धनतेरस हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह धन, समृद्धि और नए शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन आदि खरीदना शुभ माना गया है। कार्तिक माह में मनाए जाने वाले इस त्योहार के दिन तुलसी पूजा का भी खास महत्व है। मान्यता है कि धनतेरस पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से सुख, समृद्धि, सौभाग्य, धन और सेहत में वृद्धि होती है।

धनतेरस का महत्व

धनतेरस पूजा को धन, सौभाग्य, समृद्धि और आरोग्य (स्वास्थ्य) कामना का दिन माना जाता है। दीवाली पूजा के शुरुआत के रूप में धनतेरस अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। इस पावन दिन को धन की देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। साथ इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि इसी तिथि को प्रकट हुए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

धनतेरस 2024 तिथि

धनतेरस त्योहार दिवाली की 5 दिवसीय त्योहारों की श्रृंखला का पहला त्योहार है। धनतेरस का पावन पर्व हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। सनातन पंचांग के अनुसार, इस बार यह तिथि 29 अक्टूबर, 2024 को पड़ रही है।

---विज्ञापन---

धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

29 अक्टूबर को धनतेरस पूजा के लिए भक्तों को 1 घंटा 10 मिनट का समय प्राप्त होगा। श्री कुबेर सहित मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा का बेस्ट टाइम शाम में 7 बजकर 15 मिनट से शाम 8 बजकर 25 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

धनतेरस पर तुलसी से जुड़े उपाय

कच्चा दूध अर्पित करें: धनतेरस के दिन पर माता तुलसी की जड़ में थोड़ा कच्चा दूध अर्पित करें। साथ ही प्रसाद के रूप में मिश्री चढाएं और माता को परेशानियां बताएं और उसे से दूर करने की विनती करें। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी बना रहता है।

घी का दीपक जलाएं: धनतेरस की शाम कुबेर और लक्ष्मी पूजन से पहले माता तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहता है। साथ ही, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन का वरदान देती है। रोजाना यह उपाय करने से घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है।

---विज्ञापन---

तुलसी की माला अर्पित करें: धनतेरस के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को तुलसी की माला अर्पित करें। इसे अपने पूजा घर में रखने से स्वास्थ्य और समृद्धि बढती है। मानसिक दुविधा और चिंताएं दूर होती हैं। आर्थिक परेशानियों से निजात पाने के लिए भी यह उपाय बेहद लाभकारी माना गया है।

मान्यता है कि धनतेरस पर तुलसी की पूजा और ये उपाय करने से मानसिक शांति मिलती है और पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

ये भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली का यह खास निशान देता है अपार धन, नहीं होती है लव मैरिज में कोई परेशानी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 26, 2024 11:36 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola