---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dhanteras 2024: धनतेरस पर 12 राशियों की धन और खुशियों से भरेगी झोली! राशि अनुसार करें ये उपाय

Dhanteras 2024: हिन्दू धर्म के लोगों के लिए धनतेरस के पर्व का विशेष महत्व है। इस शुभ दिन लोग धन के देवता कुबेर, धन्वंतरि जी और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर राशि अनुसार कुछ उपाय करने से प्रत्येक व्यक्ति को पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं धनतेरस के अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Dhanteras 2024: देशभर में हर साल धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ अपने घरों व दुकानों को लाइटों, फूलों और दीपक से सजाते हैं। हालांकि दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, धन्वंतरी देवता और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। इसी के साथ सोना-चांदी और नई चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति धनतेरस के शुभ दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसकी झोली सदा खुशहाली और धन से भरी रहती है। इसके अलावा परिवारवालों के बीच प्रेम भी बढ़ता है। चलिए अब जानते हैं शास्त्रों में बताए गए प्रत्येक राशि के प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें करने से हर एक व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोग यदि धनतेरस के शुभ दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल के तीन या पांच दीपक जलाते हैं, तो इससे उन्हें माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसी के साथ आर्थिक स्थिति में भी स्थिरता आएगी।

वृषभ राशि

धनतेरस के दिन वृषभ राशि के जातक पीपल के 5 पत्ते लें। उन्हें पीले चंदन से रंगे और फिर बहते हुए पानी में बहा दें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो सकती हैं। इसके अलावा घर-परिवार में खुशियों का वास होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: 16 नवंबर तक इन 3 राशियों पर बरसेगा धन! सूर्य और शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन

मिथुन राशि

धनतेरस के दिन मिथुन राशि के लोग पांच फल को लाल चंदन से रंगे, फिर उन्हें लाल कपड़े में तीन या पांच सिक्कों के साथ बांधकर घर के किसी कोने में टांग दें। इससे आपके घर में बरकत होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

जो लोग लंबे समय से पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, वो धनतेरस के दिन शाम में पीपल के पेड़ के पास तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। इस उपाय से आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर में धन और खुशियों का वास होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग धनतेरस के दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। इससे आपको धन की देवी माता लक्ष्मी के साथ-साथ गौ माता की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिनके आशीर्वाद से आपके घर-परिवार में सदा खुशियों का वास रहेगा। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

जो लोग लंबे समय से पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, वो धनतेरस के शुभ दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को कमलगट्टे अर्पित करें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है।

तुला राशि

धनतेरस के दिन शाम के समय तुला राशि के लोग माता लक्ष्मी को नारियल और खीर का भोग लगाएं। इससे मां आपसे प्रसन्न होंगी और जल्द ही वो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातक श्मशान के कुएं का जल लाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। इस उपाय से आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।

धनु राशि

धनतेरस के दिन धनु राशि के लोग गुलर के ग्यारह पत्तों को मौली से बांधकर वट वृक्ष पर बांध दें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम होंगी। साथ ही माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातक यदि धनतेरस के दिन शाम में रुई का दीपक किसी तिहारे पर जलाते हैं, तो इससे उनके व उनके परिवारवालों को बुरी नजर नहीं लगेगी। इसके अलावा जीवन में आ रही तमाम परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि

धनतेरस के दिन कुंभ राशि के लोग यदि अपने घर में जागरण करवाते हैं, तो उन्हें माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा धन प्राप्ति की राह में आ रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

मीन राशि

जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वो धनतेरस के दिन अपने घर में केले के दो पौधे लगाएं। रोजाना उनमें जल दें और उनकी पूजा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आपके घर में सुख, शांति, खुशहाली, वैभव और धन का वास हो सकता है।

ये भी पढ़ें- ​Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन 5 चीजों को घर लाने से बढ़ती है धन-संपत्ति! अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताए नियम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 19, 2024 10:02 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola