Dhanteras 2024 Gold Buying Time: धनतेरस के साथ रोशनी के त्योहार की दिवाली की शुरुआत होती है। हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से हो रही है। इस तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगी। इस वजह से धनतेरस की पूजा 29 अक्टूबर 2024 को होगी।
इस दिन कई लोग बर्तन समेत नई चीजें खरीदते हैं। जबकि, कई लोग सोने की खरीदारी भी करते हैं। अगर इस धनतेरस आप भी सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए कौन सा समय शुभ रहेगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस की पूजा का शुभ समय सिर्फ 1 घंटा 41 मिनट तक का रहेगा। 29 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात के 8 बजकर 13 मिनट तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। प्रदोष काल का समय शाम को 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक का है। धनतेरस पर कई लोग प्रदोष व्रत भी रखते हैं।
ये भी पढ़ें- धन्वंतरि कौन थे, क्यों कहलाते हैं आयुर्वेद के जनक, धनतेरस से क्या संबंध है; जानें सब कुछ!
धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त कब है?
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सभी अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करते हैं। इस दिन घर-मकान, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आदि सामानों को खरीदा जाता है। अगर आप धनतेरस के दिन सोना खरीदने वाले हैं तो 29 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर 6 बजकर 32 मिनट तक सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त रहेगा।
धनतेरस पर सोने की जगह ये खरीदना भी है शुभ
मां लक्ष्मी की खास कृपा पाना चाहते हैं तो धनतेरस के अवसर पर आप झाड़ू भी खरीद सकते हैं। इस दिन झाड़ू खरीदकर लाना बेहद शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और नई झाड़ू को घर में लाने से धन की देवी लक्ष्मी की खास कृपा होती है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras पर गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें; मां लक्ष्मी होंगी नाराज, जेब रहेगी खाली!
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
6 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
8 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
13 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines