हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी और नए बर्तन? जानें क्या करें, क्या न करें!

Dhanteras 2024: दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने धनतेरस त्योहार को धन त्रयोदशी भी कहते हैं। आइए जानते हैं, धनतेरस का क्या महत्व है, इस दिन सोना-चांदी और नए बर्तन क्यों खरीदे जाते और इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

विज्ञापन

Dhanteras 2024: पांच दिवसीय त्योहारों की श्रृंखला दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को पड़ रहा है। हिन्दू धर्म में धनतेरस को समृद्धि, धन और स्वास्थ्य से जोड़ा जाता है, क्योंकि यह धन की देवी लक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि से जुड़ा हुआ है।

दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने धनरस त्योहार को धन त्रयोदशी भी कहते हैं। हिंदू धर्म में इस दिन सोना, चांदी और इससे बने आभूषण, नए बर्तन और नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। आइए जानते हैं, धनतेरस का क्या महत्व है, इस दिन सोना-चांदी और नए बर्तन क्यों खरीदे जाते और इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

धनतेरस का महत्व

धनतेरस के दिन दिन लोग धन की देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। साथ इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला था, तब भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस पूजा को धन, सौभाग्य, समृद्धि और आरोग्य (स्वास्थ्य) कामना का दिन माना जाता है। दीवाली पूजा के शुरुआत के रूप में धनतेरस अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है।

विज्ञापन

क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी और नए बर्तन?

हिन्दू धर्म में धनतेरस के दिन नई वस्तुओं की खरीदारी करने के परंपरा बेहद प्राचीन है। इस नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, विशेषकर सोना, चांदी या बर्तन। ऐसा माना जाता है कि इन वस्तुओं को खरीदने से घर में धन और समृद्धि आती है।

पौराणिक कथाओं में से एक कथा के मुताबिक, एक राजा के पुत्र को धनतेरस के दिन नागदंश हो गया था। ज्योतिषियों ने बताया कि सोने का बर्तन में गंगाजल रखकर उसका सेवन करने से वह ठीक हो जाएगा। राजा ने ऐसा ही किया और उसका पुत्र ठीक हो गया। तभी से धनतेरस के दिन सोने के बर्तन खरीदने की परंपरा शुरू हुई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली का यह खास निशान देता है अपार धन, नहीं होती है लव मैरिज में कोई परेशानी!

धनतेरस पर क्या करें?

धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना-चांदी, नए बर्तन और सामान खरीदने, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने के अलावा कुछ खास चीजें करने से आप धन, समृद्धि और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को घर लाएं: धन्वंतरि को आयुर्वेद के देवता माना जाता है, इसलिए इस दिन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को घर लाना और सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

घर की साफ-सफाई: धनतेरस के दिन घर की साफ-सफाई करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन

दीपक जलाएं: घर के दरवाजे और खिड़कियों पर दीपक जलाने से घर में रोशनी और खुशियां आती हैं।

गरीबों को दान करें: किसी जरूरतमंद को भोजन या कपड़े दान करने से पुण्य मिलता है।

विज्ञापन

कुबेर यंत्र स्थापित करें: कुबेर यंत्र को धन के देवता माना जाता है। इसे घर में स्थापित करने से धन में वृद्धि होती है।

वास्तु टिप्स: धनतेरस के दिन वास्तु के अनुसार कुछ उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जैसे कि घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं या घर के उत्तर-पूर्व कोण में धन रखें।

विज्ञापन

धनतेरस के दिन  क्या नहीं करें?

धनतेरस को जीवन में नवीनता के साथ जोड़ा जाता है। इस दिन कुछ ऐसे काम है, जिन्हें करने से बचना चाहिए, ताकि घर-परिवार में सौभाग्य, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।

पुराने सामान न खरीदें: धनतेरस के दिन नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। पुराने सामान खरीदने से नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। इसलिए इस दिन पुराने और टूटे हुए सामान न खरीदें:

विज्ञापन

काली चीजें न खरीदें: काले रंग को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन काले रंग की कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।

धारदार वस्तुएं न खरीदें: चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। प्लास्टिक के सामान खरीदने से भी बचना चाहिए।

घर में झगड़ा न करें: धनतेरस के दिन घर में शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है। झगड़ा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ किसी का अपमान न करें, इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola