Dhan Prapti Ke Liye Mantra: शास्त्रों में मंत्र जाप को एक प्रभावशाली उपाय माना गया है, जिससे जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है. यहां तक कि हमेशा-हमेशा के लिए धन की कमी से भी छुटकारा पाया जा सकता है. आज हम आपको माता लक्ष्मी को समर्पित एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नियमित जाप से पैसों की कमी दूर होती है. साथ ही जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और यश आदि का वास होता है.
धन प्राप्ति के लिए सबसे प्रभावी मंत्र
पौराणिक शास्त्रों में धन प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी के ‘बीज मंत्र’ का जाप करना बताया गया है. ये धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित पूर्ण मंत्र है, जिसका प्रभाव कुछ ही दिनों में व्यक्ति के जीवन पर पड़ना शुरू हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति नियमित रूप से सुबह-शाम मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करता है, उसे जीवन में हर सुख-सुविधा मिलती है. साथ ही पैसों की कमी, गृह क्लेश और खराब सेहत आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
मां लक्ष्मी का बीज मंत्र
- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
कब और कैसे करें मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप?
किसी भी दिन प्रातः काल या संध्या के समय आप मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं, लेकिन शुक्रवार के दिन इसका जाप करना काफी ज्यादा शुभ होता है. मंत्र जाप शुरू करने से पहले मंदिर घर में माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें. फिर लाल या पीले आसान पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें. देवी को चंदन लगाएं. साथ ही फल, फूल, मिठाई, वस्त्र, श्रृंगार का सामान और जल अर्पित करें. अब घी का दीपक जलाने के बाद आप मंत्र जाप करना आरंभ कर सकते हैं. जब मंत्र जाप पूरा हो जाए तो अंत में माता लक्ष्मी की आरती करें और पूजा के दौरान जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
8 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
9 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
11 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
13 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
15 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines