Dhan ke Upay: 31 दिसंबर की रात 11:56 PM पर करें ये खास उपाय, पूरे साल होगी धन की बारिश!

Dhan ke Upay: यहां 31 दिसंबर की रात में 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 40 मिनट के दौरान एक बेहद प्रभावशाली और असरकारी उपाय बताया गया है। इस उपाय से शनि, मंगल और गुरु बृहस्पति एक्टिव हो जाते हैं। इन ग्रहों की कृपा से पूरे साल धन की बारिश होती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

naye-saal-mein-dhan-ke-upay

Dhan ke Upay: नया साल आने में अब कुछ घंटे ही बाकी हैं। बहुत लोगों के मन में एक सवाल यह उठता होगा कि आने वाला यह साल उनके लिए कैसा रहेगा? जिनके लिए साल 2024 अच्छा नहीं रहा होगा, उनके लिए तो निश्चित रूप से यह एक बड़ा प्रश्न होगा। बहुत से लोग 31 दिसंबर और 1 जनवरी को घर और मंदिर में विशेष पूजा-पाठ से ईश्वर का सुमिरन करते हैं और गुजरते साल के लिए आभार जताते हैं, तो नव वर्ष के लिए सौभाग्य और समृद्धि का वरदान मांगते हैं।

विज्ञापन

जगमगा उठेगा घर का कोना-कोना

वहीं, बहुत से लोग इसके लिए संतों, फकीरों और ज्योतिषियों के पास भी जाते हैं, ताकि मन की मुरादें पूरी हो सकें। यहां एक ऐसे ही उपाय की बात की गई है, जिसे यदि पूरी निष्ठा, समर्पण और विश्वास से किया जाए, तो आने वाले दिनों में धन और काम से जुड़ी सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। सिर से कितना भी बड़ा कर्ज का बोझ क्यों न हो उतर जाएगा। ईश्वर की कृपा से घर कोना-कोना ऐश्वर्य से जगमगा उठेगा। आइए जानते हैं, क्या है यह चमत्कारी उपाय?

विज्ञापन

31 दिसंबर की रात करें ये उपाय

31 दिसंबर की रात में 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 40 मिनट तक के समय अवधि में एक काम हर हाल में कीजिए। जी हां, इस समय को नोट कर लीजिए। मिट्टी का एक बढ़िया-सा दीया लीजिए, जिसमें तेल या घी अधिक आ जाए। उसमें थोड़ा-सा कपूर डालिए। उसमें 3 लौंग के फूल को चूर्ण बनाकर डाल दीजिए। इसके बाद एक चुटकी काली तिल भी डाल दीजिए। अब इस दीया को जला दीजिए। जलाने के बाद इसमें थोड़ा-सा हल्दी पाउडर भी डाल दीजिए।

विज्ञापन

इसके बाद अपनी दाहिनी हाथ की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर से दीया के तेल या घी और अन्य सभी वस्तुओं को अच्छे मिला दीजिए। फिर अनामिका उंगली से अपने ललाट और नाभि पर 7 बार तिलक कीजिए। इस उपाय को रात में करना है यानी 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 40 मिनट के दौरान करना है। इसमें कोई मंत्र नहीं पढ़ना है। केवल दीये में डाली गई वस्तुओं की दिव्यता और शुभता से जीवन में सकरात्मकता बढ़ जाएगी।

इस उपाय के फायदे

  • रात के समय दीये में काला तिल डालने से शनि एक्टिव हो जाते हैं और व्यक्ति या साधक के जीवन में संतुलन लाते हैं।
  • धातु की जगह मिट्टी का दीया इसलिए लिया गया साल 2025 पूरी तरह से सकारात्मक रहे क्योंकि साल 2025 मंगल का साल है, जो भूमि के कारक ग्रह हैं।
  • लौंग जहां अनिष्टता को समाप्त करने में सहायक होता है, वहीं हल्दी से बृहस्पति एक्टिव होते हैं, जो ज्ञान, धर्म और धन में वृद्धि करते हैं।

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ