Devuthani Ekadashi 2025: आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रा योग से जागते हैं और इस दिन से शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का खास महत्व होता है. भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी कृपा से आपको मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आपको देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जी को जागृत करने के लिए ‘उठो देव बैठो देव’ भजन को जरूर गाना चाहिए.
उठो देव बैठो देव भजन (Utho Dev Baitho Dev Lyrics in Hindi)
उठो देव बैठो देव गीत
उठो देव बैठो देव
पाटकली चटकाओ देव
आषाढ़ में सोए देव
कार्तिक में जागे देव
कोरा कलशा मीठा पानी
उठो देव पियो पानी
हाथ पैर फटकारो देव
आंगुलिया चटकाओ देव
कुवारी के ब्याह कराओ देव
ब्याह के गौने कराओ
तुम पर फूल चढ़ाए देव
घी का दीया जलाये देव
आओ देव पधारो देव
तुमको हम मनाएं देव
चूल्हा पीछे पांच पछीटे
सासू जी बलदाऊ जी धारे रे बेटा
ओने कोने झांझ मंजीरा
सहोदर किशन जी तुम्हारे वीरा
ओने कोने रखे अनार
ये है किशन जी तुम्हारे व्यार
ओने कोने लटकी चाबी
सहोदरा ये है तुम्हारी भाभी
जितनी खूंटी टांगो सूट
उतने इस घर जन्मे पूत
जितनी इस घर सीक सलाई
उतनी इस घर बहुएं आईं
जितनी इस घर ईंट और रोडे
उतने इस घर हाथी-घोड़े
गन्ने का भोग लगाओ देव
सिंघाड़े का भोग लगाओ देव
बेर का भोग लगाओ देव
गाजर का भोग लगाओ देव
ये भी पढ़ें – Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर करें मां तुलसी के 108 नामों का जाप, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
आज देवउठनी एकादशी के दिन आप पूजा के समय इस भजन को अवश्य गाएं. इस गीत को गाकर आपको भगवान विष्णु को निद्रा योग से जागृत करना चाहिए. भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करें. पूजा के बाद आपको गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद, फल और मिठाई आदि का भोग लगाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
2 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
5 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
21 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
22 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines