Devuthani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है. हर महीने में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में दो एकादशी तिथि होती है. अब कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि आने वाली है. यह देवउठनी एकादशी तिथि होती है. देवउठनी एकादशी इस बार 1 नवंबर 2025 दिन शनिवार को है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागृत होते हैं. इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है. आप देवउठनी एकादशी के दिन कुछ महाउपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और जीवन में तरक्की के योग बनेंगे.
देवउठनी एकादशी पर करें ये खास उपाय
करियर में तरक्की के लिए
करियर और कारोबार में तरक्की के लिए आपको एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक करना चाहिए. दूध से अभिषेक करने के साथ ही आप वैदिक मंत्रों का जाप करें. यह उपाय करियर की बाधा दूर करता है.
वैवाहिक जीवन में सुख के लिए
वैवाहिक जीवन में सुख के लिए आपको एकादशी पर तुलसी के पौधे के तने पर लाल कलावा बांधना चाहिए. इसके साथ ही तुलसी पर चूड़ी, सिंदूर, बिंदी, चुनरी और बिछिया श्रृंगार का सामान अर्पित करें. रात को इसे तुलसी के पास रखा रहने दें और सुबह इसे किसी को दान कर दें.
ये भी पढ़ें – Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर करें मां तुलसी के 108 नामों का जाप, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
बाधाएं दूर करने के लिए
आपके कार्यों में बाधा आ रही है तो बाधाओं को दूर करने के लिए खास उपाय करने चाहिए. आप तुलसी और पीपल के पेड़ की जड़ में घी के पांच दीपक जलाएं. “ओम नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का जाप करते हुए 7 बार परिक्रमा करें.
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
जीवन में आ रही आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए तुलसी की जड़ में कच्चा दूध अर्पित करें. तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक तंगी दूर होती है.
ये भी पढ़ें – Devuthani Ekadashi 2025: 1 या 2 नवंबर किस दिन है देवउठनी एकादशी? यहां दूर करें तारीख को लेकर कन्फ्यूजन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
9 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines