Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन विष्णु भगवान शयनकाल में चले जाएंगे. इसी कारण से इस एकादशी व्रत को देवशयनी एकादशी के नाम से जानते हैं. देवशयनी एकादशी पर सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं. इस दौरान 4 महीने के समय को चातुर्मास कहते हैं. यह समय विवाह और शुभ कार्य के लिए वर्जित माना जाता है. इस बार देवशयनी एकादशी कब है और चातुर्मास कब आरंभ हो रहा है. इसके बारे में और विष्णु भगवान के आशीर्वाद के लिए उपायों के बारे में जानते हैं.
कब है देवशयनी एकादशी? (Devshayani Ekadashi Kab Hai)
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी का आरंभ 24 जुलाई की सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में सूर्योदय तिथि के अनुसार, एकादशी तिथि 25 जुलाई शनिवार को मान्य होगी. इस दिन देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी. 25 जुलाई से ही विष्णु भगवान शयनकाल में चले जाएंगे. इसके बाद 20 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार को कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी यानी देवउठनी एकादशी पर विष्णु जी योग निद्रा से बाहर आएंगे.
ये भी पढ़ें – Kanwar Yatra 2026 Date: जल्द शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए क्या हैं कांवड़ियों के लिए सख्त नियम, वरना नहीं मिलेगा पुण्य
चातुर्मास में करें ये 4 उपाय
दीपदान का महत्व – हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. चातुर्मास के दौरान विष्णु जी के आशीर्वाद और शुभ फलों के लिए घर के मुख्य द्वार पर रोजाना दीपक जलाएं. आप विष्णु जी और मां लक्ष्मी के समक्ष दीपक जला सकते हैं.
ब्रह्मचर्य का पालन – देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास में भक्तों को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. व्यक्ति को सात्विक आहार लेना चाहिए. क्रोध, विवाद और तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए. यह समय आत्मिक शुद्धि और ज्ञान के वृद्धि के लिए अच्छा होता है.
दान करना है शुभ – हिंदू धर्म में दान-पुण्य करने को बेहद शुभ माना जाता है. चातुर्मास के दौरान जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें. किसी आश्रम में या मंदिर में इन चीजों को दान कर सकते हैं.
जमीन पर सोना – चातुर्मास के दौरान 4 महीने तक विष्णु भगवान शयनकाल में रहते हैं. इस दौरान भक्तों को विष्णु जी की उपासना के साथ ही जमीन पर सोने का उपाय करना चाहिए. ऐसा करने से विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है. चातुर्मास में पलंग का त्याग कर जमीन पर सोना शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Jagannath Rath Yatra 2026: कब होगी भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा? जानिए गुंडिचा मंदिर से महाप्रभु की घर वापसी का दिन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines