Devshayani Ekadashi: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 9:12 बजे शुरू हो चुकी है. सनातन परंपरा में एकादशी व्रत का निर्धारण उदया तिथि यानी सूर्योदय के समय मौजूद तिथि के आधार पर होता है. 24 जुलाई को सूर्योदय के समय दशमी तिथि थी, इसलिए देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई 2026 को रखा जाएगा. 26 जुलाई को व्रत नहीं होगा, बल्कि उसी दिन पारण किया जाएगा. यही वजह है कि कई लोगों के बीच तिथि को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है.
भगवान विष्णु की योगनिद्रा
कल शनिवार 25 जुलाई, 2026 को देवशयनी एकादशी का पावन व्रत है. इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास शुरू होता है. इसलिए इस व्रत की शुद्धता और पवित्रता बहुत जरूरी है. शास्त्रों में इस दिन कुछ खास चीजों को खाने और कुछ कामों को करने से सख्त मना किया गया है. अगर आप भी यह व्रत रख रहे हैं, तो इन बातों का खास ध्यान रखें, वरना व्रत का पूरा फल नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं, क्या हैं ये नियम?
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय
वर्जित भोजन
एकादशी के दिन चावल खाना पूरी तरह वर्जित है. मान्यता है कि इस दिन चावल में रेंगने वाले जीवों का वास होता है, इसलिए इसे अशुद्ध माना गया है. इसके अलावा प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा, अंडा और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन भूलकर भी न करें. मसूर की दाल, चने की दाल और हरी पत्तेदार सब्जियों से भी बचना चाहिए. व्रत में केवल फल, दूध, साबूदाना और सेंधा नमक का ही उपयोग करें.
इन 3 कामों से बचें
वाद-विवाद और क्रोध: इस पवित्र दिन पर किसी से बहस न करें, गुस्सा करने से बचें और किसी के लिए भी कटु वचन या झूठ न बोलें.
अपमान और हिंसा: किसी भी असहाय, बुजुर्ग, महिला या अन्य व्यक्ति का अनादर न करें और मन में किसी के प्रति बुरे विचार न लाएं.
तुलसी के पत्ते तोड़ना: एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित है. पूजा के लिए पत्ते एक दिन पहले (दशमी को) ही तोड़कर रख लें.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी को खुश रखने के लिए पति को देने चाहिए ये 5 सुख, तभी बनेगा रिश्ता मजबूत
इनका पालन भी है जरूरी
इस दिन दिन में सोने से बचें. आलस्य का त्याग करें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. ब्रह्मचर्य का पालन करना भी अनिवार्य है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस दिन की गई कोई भी लापरवाही व्रत के फल को कम कर देती है, इसलिए पूरी शुद्धता और श्रद्धा के साथ इस पावन अवसर को मनाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Jyotish Upay: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए धन वृद्धि के असरदार ज्योतिष उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines