Devshayani Ekadashi 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवशयनी एकादशी का खास महत्व है, जिसका व्रत आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और तप करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है, जो ब्रह्मांड और उसमें रहने वाले सभी जीवों की देखभाल करते हैं। लेकिन इसी दिन श्री हरि विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसके बाद से चातुर्मास शुरू होता है। इन चार माह सृष्टि का भार देवों के देव महादेव पर होता है, जिस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। चलिए जानते हैं साल 2025 में देवशयनी एकादशी कब है।
देवशयनी एकादशी 2025 में कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 05 जुलाई 2025 को शाम 06 बजकर 58 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 06 जुलाई 2025 को रात 09 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2025 में 6 जुलाई, वार रविवार को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी।
देवशयनी एकादशी व्रत के पारण का समय
देवशयनी एकादशी के अगले दिन सूर्योदय के बाद और द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत का पारण करना शुभ होता है। यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाती है तो व्रत का पारण सूर्योदय के बाद किया जा सकता है। इस बार 07 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण करना शुभ रहेगा। इस दिन प्रात: काल 05 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 16 मिनट के बीच देवशयनी एकादशी व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त है।
देवशयनी एकादशी के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 05:29
- चन्द्रोदय- दोपहर 03:38
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:08 से लेकर 04:49 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:58 से लेकर दोपहर 12:54 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:21 से लेकर 07:42 मिनट तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:45 से लेकर 03:40 मिनट तक
- राहुकाल- दोपहर 05:39 से लेकर शाम 07:23 मिनट तक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
11 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
16 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines