Delay Family Planning: आजकल लोग करियर बनाने के चक्कर में देरी से शादी करते हैं और इसके बाद भी फैमिली प्लानिंग में देरी करते हैं. कपल के लिए फैमिली प्लानिंग में देरी करना भारी पड़ सकता है. अगर करियर में सफलता मिलने और मोटी सैलरी होने के बाद आप संतान पैदा करने का सोच रहे हैं, तो यह भविष्य में आपको परेशान कर सकता है. कई बार कुंडली में दोष के कारण संतान प्राप्ति में देरी होती है, लेकिन जानबूझकर संतान उत्पन्न करने में विलंब करना गंभीर परिणाम दे सकता है.
बुढ़ापे में भोगना पड़ता है कष्ट
अगर संतानोत्पत्ति में देरी हो, तो बच्चों के छोटे होने पर माता-पिता बूढ़े हो जाते हैं. ऐसे में माता-पिता के बूढ़े और बच्चों के छोटे होने के कारण परेशानी होती है. संतान और माता-पिता दोनों को कष्ट झेलना पड़ता है. यह एक श्राप की तरह बन जाता है जो बुढ़ापे में खूब परेशान करता हैं. अंतिम दिनों में माता-पिता के बाद संतान को अकेले जीवन व्यतीत करना पड़ सकता है. इसलिए देर से फैमिली प्लानिंग करना भारी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – चंद्रनाग के फन पर होता है गोल निशान, शिव जी से है संबंध, जानिए इस सांप की खास बातें
विवाह को ईश्वर की मर्जी से निर्धारित माना गया है. जीवन में विवाह, विवाह के बाद संतान, मोक्ष और मुक्ति सभी आपस में संबंधित माने जाते हैं. विवाह को ज्योतिष में पंचम भाव से संबंधित माना जाता है. यह गुरु ग्रह से जुड़ा है. ऐसे में बृहस्पति के अशुभ होने पर पति-पत्नी को कष्ट झेलने पड़ते हैं. ज्योतिष के कारण देरी गुरु ग्रह के कमजोर होने और गर्भपात होना सर्प दोष के कारण होता है.
ये भी पढ़ें – Ardh Kendra Yog: सूर्य-शनि ने बनाया अर्धकेंद्र योग, इन 5 राशियों के बदलेंगे दिन, खूब कमाएंगे पैसा
संतान प्राप्ति में बाधाएं
कुंडली में शनि पंचम भाव पर दृष्टि डालता है तो यह संतान पैदा होने में बाधा का कारण हो सकता है. अगर कुछ लोग पहले खुद संतान प्राप्ति में बाधा करते हैं और बाद में कुंडली में दोष के कारण संतान पैदा नहीं होती है. ऐसे में वह निसंतान रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
6 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
2 days agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines