Dead People In Dreams: स्वप्न शास्त्र में सपनों के महत्व के बारे में बताया गया है, जो शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देते हैं. जहां कुछ सपने किसी बड़े संकट से बचने के लिए व्यक्ति को सचेत करते हैं, वहीं कई सपने सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं. आज हम आपको सपने में मरे हुए व्यक्ति के दिखने के अर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए विस्तार से इस बारे में जानते हैं.
शुभ संकेत
- खुश दिखना- स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में मरे हुए व्यक्ति का खुश दिखना शुभ होता है. ये संकेत है कि आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने वाला है.
- कोई उपहार देना- यदि मरा हुआ व्यक्ति सपने में आपको कोई उपहार देता है तो ये शुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि आपको जल्द कोई खुशखबरी मिलने वाली है.
- आशीर्वाद देना- यदि कोई मरा हुआ व्यक्ति आपको सपने में आशीर्वाद देता दिखाई देता है तो ये अच्छा संकेत है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. साथ ही आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
अशुभ संकेत
- नाराज होना- स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में मरे हुए व्यक्ति का आपसे नाराज होना या अपनी नाराजगी व्यक्त करना शुभ नहीं है. ये दर्शाता है कि आपके साथ कोई अशुभ घटना घटने वाली है.
- कुछ मांगना- मरे हुए व्यक्ति का सपने में आकर आपसे कुछ मांगना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं है. ये दर्शाता है कि वो खुश नहीं हैं. उनकी कोई इच्छा पूरी नहीं हुई है, जो वो आपके माध्यम से पूर्ण करना चाहते हैं.
- उनके साथ जाना- सपने में अगर आप खुद को किसी मरे हुए व्यक्ति के साथ जाते देखते हैं तो ये दर्शाता है कि आप जल्द किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
10 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines