Darsh Amavasya 2025: धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों के लिहाज से दर्श अमावस्या का दिन बेहद खास है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर माह की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या की पूजा की जाती है, जिसे दर्श अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा जिस समय हिंदू कैलेंडर के अनुसार जो महीना चल रहा होता है, उसे उस नाम की अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस समय आषाढ़ माह चल रहा है। ऐसे में दर्श अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या भी कह सकते हैं।
दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देव और शिव जी की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों को खुश करने के लिए तर्पण और दान आदि शुभ कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन पितृ अपने परिवारवालों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं। इसलिए इस दिन पितरों को संतुष्ट करने के लिए तर्पण, पिंडदान और ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। चलिए जानते हैं आषाढ़ माह में किस दिन दर्श अमावस्या की पूजा की जाएगी।
जून में दर्श अमावस्या कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की तिथि का आरंभ 24 जून 2025 को शाम 6 बजकर 59 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 25 जून 2025 को शाम 4 बजे होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2025 में 25 जून, वार बुधवार को दर्श अमावस्या मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: 2025 में कब है रक्षा बंधन? जानें तिथि और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
दर्श अमावस्या की पूजा का मुहूर्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 05:25
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:05 से लेकर 04:45 मिनट तक
- राहुकाल- दोपहर में 12:24 से लेकर 02:09 मिनट तक
- गुलिक काल- सुबह 10:39 से लेकर दोपहर 12:24 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- नहीं है
दर्श अमावस्या की पूजा विधि
- अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
- स्नान के बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें।
- पितरों को संतुष्ट करने के लिए तर्पण करें।
- पीपल के पेड़ की पूजा करें। पेड़ की जड़ में जल और कच्चा दूध अर्पित करें। पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- रात में चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
3 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
4 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
6 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
23 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines