हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Astro Tips: दिन के अनुसार चुपचाप करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि के साथ पैसों की भी होगी बारिश!

Daan Ke Niyam: शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका दान दिन के अनुसार करने से व्यक्ति को अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं उन्हीं खास चीजों के बारे में, जिनका दान करना आपको मालामाल कर सकता है।

विज्ञापन
donation

Daan Ke Niyam: सनातन धर्म में दान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से व्यक्ति को पुण्य मिलता है, क्योंकि इसे एक नेक कार्य माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दान करने से कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। नवग्रहों के मजबूत होने से साधक को जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।  खराब सेहत में सुधार होता है। हालांकि प्रत्येक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। ऐसे में दिन के अनुसार, यदि आप कुछ चीजों का दान चुपचाप करते हैं तो उससे साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि सप्ताह के किस दिन चुपचाप किन-किन चीजों का दान करना शुभ होता है?

सोमवार

धार्मिक जगहों पर सोमवार के दिन चुपचाप सफेद तकिए का दान करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आर्थिक स्थिति के मजबूत होने के साथ-साथ मानसिक शांति मिलती है। सोमवार के दिन चावल का दान करने से यश की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: आज इन 3 राशियों का टूटेगा रिश्ता, 5 को मिलेगा सच्चा प्यार!

विज्ञापन

मंगलवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन चुपचाप मंदिर में माचिस रखने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। मंगल के प्रबल होने से आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही एकाग्रता शक्ति में बढ़ोतरी होती है।

बुधवार

बुधवार के दिन गुप्त रूप से हरे रंग की चीजों का दान करना शुभ होता है। इस दिन आप मंदिर में हरे रंग के दीपक का दान कर सकते हैं। इसके अलावा मंदिर में 7 से 11 मोमबत्ती को जलाने से मानसिक शांति मिलती है।

विज्ञापन

गुरुवार

मंदिर या गुरुद्वारे में गुरुवार के दिन पीले रंग के छत्र का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, छत्र का दान करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होती हैं। साथ ही धन की प्राप्ति होती है।

शुक्रवार

मंदिर या गुरुद्वारे में शुक्रवार के दिन गुप्त रूप से नमक का दान करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। लेकिन नमक का दान हमेशा सुबह के समय करना चाहिए। शाम के समय नमक का दान करने से बचना चाहिए। यदि आपके घर में कोई व्यक्ति हर समय बीमार रहता है तो उनके हाथ से शुक्रवार के दिन नमक का दान जरूर करवाएं। इससे कुछ ही समय में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा।

विज्ञापन

शनिवार

शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित है। इस दिन काले रंग की चीजों का दान करना शुभ होता है। इस दिन मंदिर में चुपचाप सरसों का तेल या काले तिल रखकर आने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।

रविवार

झंडे का दान करना भी शुभ होता है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें रविवार के दिन गुप्त रूप से झंडे का दान जरूर करना चाहिए। इससे समाज में मान-सम्मान मिलता है। इसके अलावा रविवार के दिन लाल रंग की चीजों का दान करने से यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आने वाले 2 महीने इन 3 राशियों पर बरसेगा धन! शनि की शुभ दृष्टि से होगा चमत्कार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola