---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आने वाले 2 महीने इन 3 राशियों पर बरसेगा धन! शनि की शुभ दृष्टि से होगा चमत्कार

Shani Gochar: साल 2024 में 3 अक्टूबर को शनिदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैसे को शनि की चाल बदलने से हर एक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आएगा। लेकिन तीन ऐसी खुशनसीब राशियां भी हैं, जिनके लिए कर्मफल दाता का गोचर शुभ रहेगा। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-सी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Shani Gochar 2024: कुंभ और मकर राशि के स्वामी शनिदेव को कर्मफल दाता माना जाता है। जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जो व्यक्ति जीवनभर अच्छा काम करता है, उसे शनि की शुभ दृष्टि से लाभ होता है। वहीं हिंसा, मारपीट और दूसरों को दुख-दर्द देने वाले लोगों को शनि की अशुभ दृष्टि का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शनि के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल दाता शनिदेव 3 अक्टूबर 2024 को शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 12 राशियों के जीवन में हलचल होगी। हालांकि शनि के नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से आज से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होना भी आरंभ हो गया है। चलिए जानते हैं इस बार शनि की शुभ दृष्टि से किन-किन राशियों के जातकों का कल्याण होगा।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

शनि की शुभ दृष्टि से सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए काम आने वाले दो माह में पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों के बिजनेस का विस्तार होगा। कामकाज के चक्कर में विदेश यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग बॉस द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट को सफलतापूर्ण पूरा कर लेंगे। युवाओं को मनचाहे कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक एक दिन बाद इन 3 राशियों का टूटेगा रिश्ता, 5 को मिलेगा सच्चा प्यार!

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। टीचर के मार्गदर्शन से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वृश्चिक राशि के जातकों के माता-पिता के साथ संबंध गहरे होंगे। उनके साथ समय बिताने से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। कारोबारियों को विदेश की किसी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। साथ ही तबीयत में भी सुधार होगा।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को इस हफ्ते शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। तकनीकी फील्ड से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सही मार्केटिंग से कारोबारियों के काम को नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा नई योजनाएं सफल रहेंगी।

ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: आपका भी मालामाल होना तय! यदि आपकी इन दो उंगलियों में है Gap

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 27, 2024 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola