Daan Karne Ke Niyam: एक सफल पुरुष के पीछे औरत का हाथ होता है… यह कहावत तो आपने सुनी होगी। आमतौर पर कहा जाता है कि भाई, पति, पिता और बेटे की सफलता के पीछे उसकी बहन, पत्नी और मां का खास योगदान होता है, लेकिन आज हम आपको स्त्री द्वारा दान की जाने वाली उन 4 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव उनके भाई, पिता, बेटे और पति को भी भुगतना पड़ता है। चलिए जानते हैं उन 4 चीजों के बारे में, जिनका दान करने से उन्हें तो परेशानी होती ही है। उनके घरवालों की आर्थिक स्थिति और सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
चकला, बेलन और तवा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी स्त्री को घर में इस्तेमाल किए गए बेलन, चकला और तवा दान में नहीं देने चाहिएं। घर में रसोई का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस स्थान पर देवी-देवताओं के लिए प्रसाद बनाया जाता है। यदि आप अपने घर का चकला, बेलन या तवा किसी अन्य स्त्री को इस्तेमाल करने के लिए देती हैं तो इससे उनकी पवित्रता भंग हो जाती है। इसके अलावा देवी-देवताओं के क्रोध का भी आपको सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: पूजा के फल के लिए कुंडली के ये ग्रह जिम्मेदार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के महाउपाय
झाड़ू
धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी का सदा उस घर में वास होता है, जहां साफ-सफाई रहती है। इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि घर को हमेशा साफ रखना चाहिए। इसके अलावा अपनी झाड़ू को कभी भी किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए नहीं देना चाहिए और न ही दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और घरवालों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है।
गहने
किसी भी स्त्री के लिए उसके गहने बेहद खास होते हैं। स्त्री के आभूषणों को उनके सोलह श्रृंगार में गिना जाता है। इसलिए अगर आप अपने आभूषण किसी अन्य स्त्री को दान में देते हैं तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं, जिसके कारण आपको और आपके पूरे परिवारवालों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
सफेद रंग की चीज
शास्त्रों में बताया गया है कि कभी भी किसी स्त्री को शाम के समय सफेद रंग की चीज का दान नहीं करना चाहिए। दूध, दही, सफेद साड़ी, चावल और अन्य सफेद रंग की चीजों का दान करने से घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा पति-पिता की आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें- 16 अगस्त को जाग जाएगा 4 राशियों का भाग्य, बुलंदियों पर होगा किस्मत का सितारा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
10 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
14 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
17 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines