स्त्री भूलकर भी इन 4 चीजों का न करें दान, पति-पिता दोनों हो जाएंगे कंगाल!

Daan Karne Ke Niyam: वास्तु शास्त्र में दान देने और लेने दोनों से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। चलिए जानते हैं कि एक स्त्री को किन 4 चीजों का दान नहीं करना चाहिए? वरना इससे उन्हें और उनके पूरे परिवारवालों की सेहत, आमदनी और कैरियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Daan Karne Ke Niyam
विज्ञापन

Daan Karne Ke Niyam: एक सफल पुरुष के पीछे औरत का हाथ होता है… यह कहावत तो आपने सुनी होगी। आमतौर पर कहा जाता है कि भाई, पति, पिता और बेटे की सफलता के पीछे उसकी बहन, पत्नी और मां का खास योगदान होता है, लेकिन आज हम आपको स्त्री द्वारा दान की जाने वाली उन 4 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव उनके भाई, पिता, बेटे और पति को भी भुगतना पड़ता है। चलिए जानते हैं उन 4 चीजों के बारे में, जिनका दान करने से उन्हें तो परेशानी होती ही है। उनके घरवालों की आर्थिक स्थिति और सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

चकला, बेलन और तवा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी स्त्री को घर में इस्तेमाल किए गए बेलन, चकला और तवा दान में नहीं देने चाहिएं। घर में रसोई का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस स्थान पर देवी-देवताओं के लिए प्रसाद बनाया जाता है। यदि आप अपने घर का चकला, बेलन या तवा किसी अन्य स्त्री को इस्तेमाल करने के लिए देती हैं तो इससे उनकी पवित्रता भंग हो जाती है। इसके अलावा देवी-देवताओं के क्रोध का भी आपको सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

झाड़ू

धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी का सदा उस घर में वास होता है, जहां साफ-सफाई रहती है। इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि घर को हमेशा साफ रखना चाहिए। इसके अलावा अपनी झाड़ू को कभी भी किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए नहीं देना चाहिए और न ही दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और घरवालों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है।

गहने

किसी भी स्त्री के लिए उसके गहने बेहद खास होते हैं। स्त्री के आभूषणों को उनके सोलह श्रृंगार में गिना जाता है। इसलिए अगर आप अपने आभूषण किसी अन्य स्त्री को दान में देते हैं तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं, जिसके कारण आपको और आपके पूरे परिवारवालों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

सफेद रंग की चीज 

शास्त्रों में बताया गया है कि कभी भी किसी स्त्री को शाम के समय सफेद रंग की चीज का दान नहीं करना चाहिए। दूध, दही, सफेद साड़ी, चावल और अन्य सफेद रंग की चीजों का दान करने से घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा पति-पिता की आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ