Daan Ke Niyam: भूलकर भी न करें इन 2 चीजों का दान, वरना बढ़ सकती है तंगी और आर्थिक संकट

Daan Ke Niyam: दान को भारतीय परंपरा में पुण्य का कार्य माना गया है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका असर उल्टा भी पड़ सकता है. हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गलत चीजों का दान आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं, किन 2 चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

Daan Ke Niyam.jpg (1)

Daan Ke Niyam: दान को भारतीय परंपरा में पुण्य का काम माना जाता है. जरूरतमंद की मदद करना सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अच्छा समझा जाता है. लेकिन वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में कुछ ऐसी बातें भी कही गई हैं, जिनका ध्यान न रखा जाए तो दान का असर उल्टा भी पड़ सकता है. ऐसे में सही जानकारी जरूरी हो जाती है. आइए जानते हैं, किन 2 चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

विज्ञापन

क्या है दान का सही अर्थ?

दान सिर्फ वस्तु देना नहीं है. इसमें भावना और शुद्धता भी शामिल होती है. अगर मन साफ हो और दी जाने वाली चीज उपयोगी हो, तभी उसका सकारात्मक प्रभाव माना जाता है. कई विशेषज्ञ मानते हैं कि गलत वस्तु का दान करने से लाभ कम और परेशानी ज्यादा हो सकती है.

विज्ञापन

इस्तेमाल किया हुआ तेल क्यों नहीं?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, खराब या इस्तेमाल किया हुआ तेल दान करना ठीक नहीं माना जाता. इसे नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है. ऐसी धारणा है कि इससे शनिदेव के अशुभ प्रभाव बढ़ सकते हैं. तंगी आ सकती है.= ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि शनि से जुड़ी चीजों में सावधानी जरूरी होती है.

विज्ञापन

बासी भोजन से जुड़ी चेतावनी

भोजन का दान हमेशा शुभ माना गया है. लेकिन बासी खाना देना गलत बताया गया है. इससे सामने वाले को नुकसान हो सकता है. साथ ही, इसे देने वाले के जीवन में भी बाधाएं बढ़ने की बात कही जाती है, विशेष आर्थिक परेशानियां. इसलिए ताजा और साफ भोजन ही देना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

दान करते समय रखें ध्यान

आज के समय में विशेषज्ञ इस बात पर भी जोर देते हैं कि दान हमेशा उपयोगी और सुरक्षित होना चाहिए. खराब या अनुपयोगी चीज देने से किसी का भला नहीं होता. कई सामाजिक संस्थाएं भी साफ और अच्छी हालत की वस्तुएं ही स्वीकार करती हैं. इसलिए दान करते वक्त वस्तु की गुणवत्ता जरूर जांचें. जरूरत के अनुसार चीज दें. सम्मान के साथ दें. यह भी ध्यान रखें कि दान दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए. सही तरीके से किया गया छोटा दान भी बड़ा असर डाल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ