Silver Wearing Rules: इन 3 राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए चांदी, अर्श से फर्श पर पहुंच सकता है किस्मत का सितारा

Silver Wearing Rules: चांदी चंद्रमा से जुड़ी शीतल धातु है, जो अग्नि राशि वालों के लिए अशुभ मानी जाती है। इससे जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। आइए जानते हैं, किन राशियों के चांदी हानिकारक है?

chandi-pahanane-ke-niyam

Silver Wearing Rules: वैदिक ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा और जल तत्व से माना गया है। यह धातु मन की शांति और भावनात्मक संतुलन से जुड़ी होती है। लेकिन हर राशि के लिए यह समान रूप से शुभ नहीं मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, अग्नि तत्व वाली राशियों पर इसका प्रभाव विपरीत होता है। इससे जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना रहती है। व्यक्ति अर्श से फर्श पर यानी आसमान से जमीन पर आ सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और चांदी धारण करने पर इनके साथ क्या दुष्परिणाम होते हैं?

विज्ञापन

इन राशियों नहीं पहनना चाहिए चांदी

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चांदी पहनना लाभकारी नहीं माना जाता। इनका स्वामी मंगल है और यह अग्नि तत्व की राशि है। चांदी की शीतल ऊर्जा इनके स्वभाव में असंतुलन ला सकती है। इससे मानसिक दबाव और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी चांदी शुभ नहीं मानी जाती। सूर्य इनका स्वामी है और यह भी अग्नि तत्व से जुड़ी राशि है। चांदी पहनने से आत्मविश्वास में कमी और आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। निर्णय क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को भी चांदी से बचने की सलाह दी जाती है। इनका स्वामी बृहस्पति है जो अग्नि तत्व से जुड़ा है। विशेष रूप से गले में चांदी धारण करना अनुकूल नहीं माना जाता। इससे कार्यों में बाधाएं और अस्थिरता बढ़ सकती है।

विज्ञापन

होते हैं ये दुष्परिणाम

ज्योतिष के अनुसार इन राशियों को चांदी धारण करने से आर्थिक असंतुलन की स्थिति बन सकती है। मेहनत के बाद भी धन संचय में कमी महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव और अनावश्यक विवाद बढ़ने की संभावना रहती है। कुछ मामलों में मानसिक बेचैनी भी बढ़ सकती है।

इनके लिए चांदी है लाभकारी

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए चांदी को शुभ धातु माना गया है। यह जल तत्व की राशियां हैं, जिन पर चंद्रमा का प्रभाव सकारात्मक होता है। चांदी इन लोगों के मन को शांत रखती है और भावनात्मक स्थिरता देती है। कार्यों में सफलता और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में भी यह सहायक मानी जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ