Clock Vastu Rules: घर में घड़ी लगाने को लेकर जरूरी वास्तु नियम, गलती करना पड़ सकता है भारी

Clock Vastu Rules: अगर घर में वास्तु दोष होते हैं तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घर में सभी चीजों को लेकर वास्तु नियमों के बारे में बताया गया है. घर में दीवार घड़ी लगाने के लिए आपको इन वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

Clock Vastu Rules

Photo Credit- News24GFX

Clock Vastu Rules: आपने अक्सर सुना होगा कि, घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए यह अशुभ होता है. यह वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है. वास्तु शास्त्र में घर में दीवार पर घड़ी लगाने को लेकर और भी कई नियमों के बारे में बताया गया है. आपको इन सभी वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए. अगर वास्तु दोष लगता है तो इससे घर-परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घड़ी से जुड़े वास्तु दोष जीवन में दुख और दुर्भाग्य का कारण बनते हैं. चलिए दीवार घड़ी को लेकर सभी जरूरी वास्तु नियमों के बारे में जानते हैं.

दीवार घड़ी के लिए जरूरी वास्तु नियम

इस दिशा में न लगाएं घड़ी

आपको घड़ी कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए. यह दिशा घड़ी लगाने के लिए अशुभ मानी जाती है. दक्षिण दिशा को पितरों और यमराज की दिशा माना जाता है इसलिए इस दिशा में समय देखना सही नहीं होता है. इससे जीवन में बाधा आती है और घर के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है. आप इस गलती को भूलकर भी न करें.

घड़ी के लिए शुभ दिशा

घड़ी लगाने के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना जाता है. आप उत्तर और पूर्व दिशा में घड़ी लगा सकते हैं. इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक तरक्की होती है. आप पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं. लेकिन दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से बचें.

कांच टूटी हुई घड़ी न लगाएं

घड़ी में कांच लगा होता है अगर यह कांच टूट जाता है तो घड़ी को घर से निकाल देना चाहिए. कांट टूटी हुई घड़ी का घर में लगा होना अशुभ होता है. इसके अलावा घर में बंद घड़ी नहीं होनी चाहिए. घंडी में समय सही होना चाहिए. टाइम पीछे करके घड़ी लगाना अशुभ होता है.

मुख्य द्वार पर न लगाएंं घड़ी

आपको घड़ी को कभी भी घर के मुख्य द्वार पर नहीं टांगना चाहिए. इससे आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन हानि का कारण बनती है. घड़ी ऐसी जगह लगाएं जहां घर में प्रवेश करने पर वह नजर न आएं.

ऐसी घड़ी होती है शुभ

कई लोग बहुत ही सुंदर और सजी हुई घड़ी खरीदने के चक्कर में गलत घड़ी खरीद लेते हैं. बता दें कि, वास्तु के मुताबिक, गोल, अंडाकार, अष्टभुजाकार और पेंडुलम वाली घड़ी घर में लगाना शुभ होता है. इसे घर में लगाने से सकारात्मकता बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ