Chor Panchak 2025: अक्टूबर महीने में दूसरी बार पंचक लगने वाले हैं. 31 अक्टूबर से चोर पंचक की शुरुआत होगी. पांच दिनों तक यह पंचक चलेगा. चोर पंचक को बहुत ही अशुभ माना जाता है. यह ज्योतिष में एक विशेष अवधि होती है. बता दें कि, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र से गुजतर है तो पंचक लगता है. पंचक के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है. पंचक की शुरुआत 31 अक्टूबर को हो रही है जिसका समापन 4 नवंबर को होगा. चलिए बताते हैं कि, आपको चोर पंचक के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए.
चोर पंचक के दौरान न करें ये कार्य (Chor Panchak 2025)
चोर पंचक के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए. यात्रा करना अशुभ माना जाता है. अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सफर में सामान का ध्यान रखें. घर की सुरक्षा के भी इंतजाम करके जाएं.
आपको चोर पंचक के समय किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. चोर पंचक में नए काम का उद्घाटन न करें और कोई रिश्ता पक्का न करें.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: किसी खास को भी नहीं बतानी चाहिए ये 7 बातें, वरना जिंदगी भर होगा पछतावा
घर का निर्माण पंचक के दौरान नहीं करना चाहिए. घर निर्माण कार्य पंचक के दौरान शुरू न करें. वरना घर में हमेशा तनाव और कष्ट रहता है.
आपको पंचक में चारपाई, पलंग और कोई भी फर्नीचर का सामान नहीं खरीदना चाहिए. चोर पंचक में खरीदारी करना अशुभ होता है. आपको चोर पंचक के दौरान नए कपड़े भी नहीं खरीदने चाहिए.
अगर आप पंचक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करते हैं तो इससे आपको अच्छा परिणाम नहीं मिलता है. पंचक में शुभ काम करने से बुरे परिणाम मिल सकते हैं. इसलिए ऐसी गलती न करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 hr agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
2 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
4 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
8 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines