सावधान! शुरू होने वाले हैं Chor Panchak, अगले कुछ दिनों भूलकर भी न करें शुभ काम

Chor Panchak 2025: पंचक का समय अशुभ माना जाता है. यह एक ज्योतिषीय अवधि है जो पांच दिनों की होती है. पांच दिनों तक पंचक के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है.

Chor Panchak

Chor Panchak 2025: अक्टूबर महीने में दूसरी बार पंचक लगने वाले हैं. 31 अक्‍टूबर से चोर पंचक की शुरुआत होगी. पांच दिनों तक यह पंचक चलेगा. चोर पंचक को बहुत ही अशुभ माना जाता है. यह ज्योतिष में एक विशेष अवधि होती है. बता दें कि, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र से गुजतर है तो पंचक लगता है. पंचक के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है. पंचक की शुरुआत 31 अक्टूबर को हो रही है जिसका समापन 4 नवंबर को होगा. चलिए बताते हैं कि, आपको चोर पंचक के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

चोर पंचक के दौरान न करें ये कार्य (Chor Panchak 2025)

विज्ञापन

चोर पंचक के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए. यात्रा करना अशुभ माना जाता है. अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सफर में सामान का ध्यान रखें. घर की सुरक्षा के भी इंतजाम करके जाएं.

आपको चोर पंचक के समय किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. चोर पंचक में नए काम का उद्घाटन न करें और कोई रिश्ता पक्का न करें.

विज्ञापन

घर का निर्माण पंचक के दौरान नहीं करना चाहिए. घर निर्माण कार्य पंचक के दौरान शुरू न करें. वरना घर में हमेशा तनाव और कष्ट रहता है.

विज्ञापन

आपको पंचक में चारपाई, पलंग और कोई भी फर्नीचर का सामान नहीं खरीदना चाहिए. चोर पंचक में खरीदारी करना अशुभ होता है. आपको चोर पंचक के दौरान नए कपड़े भी नहीं खरीदने चाहिए.

अगर आप पंचक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करते हैं तो इससे आपको अच्छा परिणाम नहीं मिलता है. पंचक में शुभ काम करने से बुरे परिणाम मिल सकते हैं. इसलिए ऐसी गलती न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ