Chhoti Diwali Kab Hai: दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है. छोटी दिवाली हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है. इस साल छोटी दिवाली मनाने की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से जानते हैं. नरक चतुर्दशी किस है आप इसके बारे में द्रिक पंचागं के अनुसार जान सकते हैं. छोटी दिवाली की सही तारीख के बारे में यहां जानें.
कब है छोटी दिवाली?
द्रिक पंचांग के अनुसार, नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी. ऐसे में छोटी दिवाली का पर्व 8 नवंबर को है. पंचांग के अनुसार, कल ही दिवाली मनाई जाएगी. ऐसे में छोटी दिवाली और दिवाली एक ही दिन पड़ रही है. हालांकि, कई लोग तारीख के अनुसार, कल दिवाली होने से आज छोटी दिवाली मना रहे हैं. बता दें कि, नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली कल मनाई जाएगी. आज काली चौदस और हनुमान पूजा है.
ये भी पढ़ें – Kali Chaudas 2026: आज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
छोटी दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली के लिए कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ आज 7 नवंबर की सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन कल 8 नवंबर को दोपहर 11 बजकर 27 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए चतुर्दशी तिथि कल ही मान्य होगी. छोटी दिवाली पर सुबह के समय पूजा का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
छोटी दिवाली पर इन स्थानों पर जलाएं दीपक
छोटी दिवाली पर्व पर 14 दीपक जलाने की परंपरा है. छोटी दिवाली पर दीपक जलाने से परिवार की सुख-शांति बनी रहती है. आप मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाए. घर के मुख्य द्वार पर, पूजा स्थान पर, घर की दक्षिण दिशा में, पढ़ाई की जगह पर, कार्यस्थल पर, पवित्र वृक्ष के पास, घर के बाहर, रसोई में, आंगन में, तुलसी के पास, छत पर, खिड़कियों के पास, जल स्रोत के पास और अन्न भंडार के पास दीपक जलाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
2 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
3 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
6 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
21 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines