Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी कहते हैं, दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाती है। इसे रूप चौदस भी कहते हैं। यह पर्व सिर्फ नरक से मुक्ति या रूप-सौंदर्य का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और घर में सुख-समृद्धि लाने का उत्तम अवसर भी माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष और सरल उपाय किए जाएं, तो जीवन में बरकत कभी नहीं रुकती है।
छोटी दिवाली 2025 कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में छोटी दिवाली का पर्व सोमवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह तिथि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को आती है और यही दिन नरक चतुर्दशी कहलाती है।
घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
छोटी दिवाली की रात मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह दीपक नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है और लक्ष्मी जी के आगमन का संकेत देता है। दीपक के पास थोड़ी सी काली मिर्च और नमक रख दें। इससे नजर दोष और बाधाएं दूर होती हैं।
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: यदि चाहते हैं सफलता, तो इन 6 गलतियों से बचें, वरना हो जाएंगे बर्बाद
तुलसी जी को कच्चा दूध अर्पित करें
तुलसी माता को लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। छोटी दिवाली की रात तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और थोड़ा कच्चा दूध अर्पित करें। दूध में एक चुटकी हल्दी और मिश्री डाल दें। यह उपाय धन लाभ और पारिवारिक सुख बढ़ाने में सहायक होता है।
झाड़ू और चावल का ये खास टोटका
छोटी दिवाली को नई झाड़ू लाकर घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। झाड़ू को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना जाता है। उसी कोने में एक लाल कपड़े में साबुत चावल, 1 सिक्का और हल्दी बांधकर रखें। यह उपाय आर्थिक स्थिरता और धन की रक्षा करता है।
ये भी पढ़ें: Hastrekha Prediction: हथेली पर इस तरह से करें पर्वतों की पहचान और खुद से जानें अपना भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
13 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
14 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
17 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
18 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
19 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines