Chhath Puja 2025 Upay: छठ के महापर्व की शुरुआत हो गई है. ये पर्व 4 दिन तक चलता है, जिस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. साथ ही 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है. आमतौर पर महिलाएं अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र, तरक्की और खुशहाली के लिए छठ का व्रत रखती हैं. इसके अलावा ये व्रत उन लोगों के लिए रखना भी शुभ होता है, जिन्हें संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है. इससे उन्हें छठी मैया की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सूनी गोद जल्द भर सकती है. हालांकि, इन दिनों व्रत रखने के अलावा कुछ उपाय करने भी शुभ रहते हैं.
आज हम आपको शास्त्रों में संतान प्राप्ति के लिए छठ पर्व के दौरान करने वाले तीन सिद्ध उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये उपाय व्रती के साथ-साथ वो महिलाएं भी कर सकती हैं, जिन्होंने किसी कारणवश व्रत नहीं रखा है.
संतान प्राप्ति के प्रभावशाली उपाय
- यदि किसी कारण आपको संतान सुख नहीं मिल रहा है तो छठ पर्व के मुख्य दिन यानी छठ पूजा पर अपने घर से छठ घाट तक दंडवत प्रणाम करते हुए जाएं. इस दौरान छठी मैया से संतान प्राप्ति की इच्छा करें. घाट पहुंचकर उन्हें जल से अर्घ्य दें और फल अर्पित करें. इस उपाय से आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है.
- महिलाएं छठ पर्व के पहले अर्घ्य वाले दिन यानी 27 अक्टूबर को छठी मैया की पूजा करें. फिर लाल कपड़े में गेहूं-गुड़ बांधें और उसे गरीबों को दान करें. इस उपाय से आपको छठी मैया की विशेष कृपा प्राप्त होगी और संतान प्राप्ति की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है.
- महिलाएं छठ पूजा के दिन शाम के समय डूबते सूर्य को तांबे के लोटे में दूध और जल मिलाकर अर्घ्य दें. इस दौरान सूर्य मंत्रों का जाप करें. अगले दिन सुबह भी दूध और जल से सूर्य देव को अर्घ्य दें. इस उपाय से सूर्य देव की कृपा से आपको संतान सुख का आशीर्वाद मिल सकता है.
2025 के छठ पूजा का कैलेंडर
- पहला दिन (नहाय खाय)- 25 अक्टूबर, शनिवार
- दूसरा दिन (खरना)- 26 अक्टूबर, रविवार
- तीसरा दिन (संध्या अर्घ्य)- 27 अक्टूबर, सोमवार
- चौथा दिन (उषा अर्घ्य)- 28 अक्टूबर, मंगलवार
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: गलती से टूट जाए छठ पूजा का व्रत तो ऐसे करें प्रायश्चित, नहीं लगेगा दोष
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
9 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
12 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
19 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines