Chardham Yatra New Rule: चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कई श्रद्धालुओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह भीड़ के कारण दर्शन न होने पाने की बात तक कह रहे हैं. पिछले दिनों ऐसा ही एक वीडियो केदारनाथ धाम का सामने आया था. इससे व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जाने लगे. अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए कई नियमों में बदलाव किया है. चारधाम यात्रा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं.
अधिक भीड़ होने पर नियंत्रित की जाएगी आवाजाही
चारधाम यात्रा के दौरान धाम पर अधिक भीड़ होने के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ती हैं, तो नीचे बनाए गए होल्डिंग एरिया और चेक प्वाइंट्स पर श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही को रोक दिया जाएगा. इसको लेकर सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. ऐसे में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को होल्डिंग एरिया पर रोक देने के कारण दर्शन में देरी का सामना करना पड़ सकता है. श्रद्धालु दर्शन के लिए जाने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें. हालांकि, इस फैसले के बाद अब चारधाम मंदिरों पर भीड़ को काफी हद नियंत्रित किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें – Ratna Shastra: सावधान! बिना कुंडली दिखाए भूलकर भी न पहनें ये 3 रत्न, फायदे की बजाय होगा नुकसान
श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाए हर जानकारी
श्रद्धालुओं को दर्शन से पहले भीड़ नियंत्रण के लिए रोके जाने पर उन्हें सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाए. उन्हें रोकने के कारण, संभावित समय और आगे की व्यवस्थाओं की सूचना दी जाए. किसी भी श्रद्धालु को जानकारी के अभाव में समस्या का सामना नहीं करना पड़े. एलईडी डिस्पले, सोशल मीडिया और एफएम रेडियो के जरिए सभी श्रद्धालुओं तक सूचना पहुंचाई जाए. अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि, जहां श्रद्धालुओं को रोका जाए, वहां पर पार्किंग, भोजन और पेयजल की व्यवस्था हो.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज
अनिवार्य होगी होटल-रेस्टोरेंट की रेट लिस्ट
भीड़ को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर मौजूद होटल-रेस्टोरेंट के रेट बढ़ाने को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि, सभी रेट की लिस्ट अनिवार्य की जाए. इसके साथ ही खाने की गुणवत्ता की नियमित जांच हो. बता दें कि, इन सभी नियमों के अलावा चारधाम यात्रा रूट पर दिन के समय मालवाहक वाहनों पर रोक लगा दी गई है. ट्रक और जरूरी सामानों के वाहनों को रात के समय ही संचालन की अनुमति होगी. इन मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहन पर रोक रहेगी.
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 hr agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
4 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
6 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
10 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines