Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं. शुक्रवार 17 अप्रैल को यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है. ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद पहले दिन ही 2,713 रजिस्ट्रेशन हुए. चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर व नया गांव में करा सकते हैं. ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद ही पहले दिन हरिद्वार में 1043 व ऋषिकेश में 1670 श्रद्धालुओं पंजीकरण कराया.
यात्रा का आरंभ 19 अप्रैल से हो रहा है. चारधाम मंदिरों के कपाट कब से खुल रहे हैं चलिए इसके बारे में जानते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन यात्रा के लिए कुल 18.41 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. बता दें कि, यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से शुरू कर दिये गए थे. जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं. वह यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. चारधाम यात्रा के लिए किस मंदिर के कपाट कब खुलेंगे चलिए जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Chardham Yatra 2026: कब खुलेंगे चारधाम यात्रा के कपाट? पढ़ें रजिस्ट्रेशन से लेकर दर्शन तक पूरी डिटेल
कब खुलेंगे चारधाम यात्रा के कपाट
चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को अक्षय तृतीया के दिन खुल रहे हैं. इसके बाद 22 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. बंद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को खुलेंगे. चारधाम यात्रा के लिए सभी धाम के कपाट 23 अप्रैल तक खुल जाएंगे. बता दें कि, चारधाम यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. बिना रजिस्ट्रेशन कराए यात्रा नहीं कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? पंचांग से जानिए सटीक तारीख और महत्व
कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?
- चारधाम यात्रा के लिए uttarakhandtourism.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
- आप वेबसाइट पर जाएं और मोबाइल नंबर डालकर अकाउंट बनाएं.
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन करें और मैनेज टूर पर क्लिक करें.
- आया यात्रा की तारीख सलेक्ट करें और किस धाम की यात्रा करनी है वो चुनें.
- सभी जानकारी के साथ अपनी फोटो अपलोड करें. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें. आपको इसके बाद क्यूआर कोड और पास मिल जाएगा. इसे संभाल कर रखें या प्रिंट करा लें.
ये भी पढ़ें – केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए माउंटेन मैन देंगे सेवाएं, इस दिन से खुलेंगे धाम के कपाट
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
56 mins agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 hr ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
4 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
8 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines