Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण के पहले दिन 2,713 रजिस्ट्रेशन, जानें कपाट खुलने की तारीख

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए मंदिर के कपाट खुलने वाले हैं. यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है. शुक्रवार को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है. ऑफलाइन पंजीकरण के पहले दिन ही 2,713 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया.

Chardham Yatra 2026

Photo Credit- News24GFX

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं. शुक्रवार 17 अप्रैल को यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है. ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद पहले दिन ही 2,713 रजिस्ट्रेशन हुए. चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर व नया गांव में करा सकते हैं. ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद ही पहले दिन हरिद्वार में 1043 व ऋषिकेश में 1670 श्रद्धालुओं पंजीकरण कराया.

विज्ञापन

यात्रा का आरंभ 19 अप्रैल से हो रहा है. चारधाम मंदिरों के कपाट कब से खुल रहे हैं चलिए इसके बारे में जानते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन यात्रा के लिए कुल 18.41 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. बता दें कि, यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से शुरू कर दिये गए थे. जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं. वह यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. चारधाम यात्रा के लिए किस मंदिर के कपाट कब खुलेंगे चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

कब खुलेंगे चारधाम यात्रा के कपाट

चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को अक्षय तृतीया के दिन खुल रहे हैं. इसके बाद 22 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. बंद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को खुलेंगे. चारधाम यात्रा के लिए सभी धाम के कपाट 23 अप्रैल तक खुल जाएंगे. बता दें कि, चारधाम यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. बिना रजिस्ट्रेशन कराए यात्रा नहीं कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

  • चारधाम यात्रा के लिए uttarakhandtourism.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
  • आप वेबसाइट पर जाएं और मोबाइल नंबर डालकर अकाउंट बनाएं.
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन करें और मैनेज टूर पर क्लिक करें.
  • आया यात्रा की तारीख सलेक्ट करें और किस धाम की यात्रा करनी है वो चुनें.
  • सभी जानकारी के साथ अपनी फोटो अपलोड करें. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें. आपको इसके बाद क्यूआर कोड और पास मिल जाएगा. इसे संभाल कर रखें या प्रिंट करा लें.

ये भी पढ़ें – केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए माउंटेन मैन देंगे सेवाएं, इस दिन से खुलेंगे धाम के कपाट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ